<

बंद कमरे का दरवाजा खोला तो गैरमर्द की बांहों में थी बीवी, फिर क्या हुआ… जानकर उड़ जाएंगे होश

Husband Arranged Wifes Marriage: पत्नी का अफेयर गैरमर्द से हुआ तो शख्स ने उसकी शादी करा दी. शुरुआत में बहुत समझाया, लेकिन नहीं मानने पर पति ने यह फैसला लिया.

Husband Arranged Wifes Marriage: इसे इंदौर और मेरठ में हुई घटनाओं (राजा रघुवंशी और सौरभ मर्डर) का खौफ कहें या कुर्बानी, लेकिन अब मध्य प्रदेश से एक मामला सामने आया है, जिसमें शख्स ने अपनी ही पत्नी को बॉयफ्रेंड को सौंप दिया. शादी के 6 महीने के बाद शख्स की पत्नी को किसी और से प्यार हो गया. इसकी जानकारी जब पति को लगी तो उसने बहुत कोशिश की, लेकिन पत्नी उसके साथ रहने के लिए तैयार नहीं हुई. करीब डेढ़ साल बाद आखिरकार पति ने खुद ही पीछे हटने का फैसला किया और अपनी पत्नी का हाथ गैरमर्द के हाथों में सौंप दिया. उधर, प्रेमी का भी कहना है कि वह शादी करने के बाद उसके साथ पूरी ईमानदारी से रिश्ते निभाएगा. पूरा मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर का है. 

शादी के 6 महीने बाद ही पत्नी कर बैठी गैरमर्द से इश्क

पीड़ित पति का कहना है कि उसकी शादी हुई तो बड़े अरमान से पत्नी को लेकर आया. घर पर यानी ससुराल आने पर दुल्हन को शानदार स्वागत किया गया. 6 महीने बाद ही पता चला कि पत्नी को गांव के ही रहने वाले युवक से प्यार हो गया. उसकी पत्नी रोजाना उस युवक से फोन पर घंटों बात करती. शुरुआत में गौर नहीं किया. खासतौर से पति के घर पर नहीं रहने पर उसकी पत्नी ना केवल उस युवक से बात करती बल्कि मिलने भी जाती थी. पति की गैरमौजूदगी में युवक भी उसकी पत्नी से मिलने के लिए आता था और रुकता था. पति का यहां तक कहना है कि उसी के बिस्तर पर पत्नी शारीरिक संबंध भी बनाती थी. 

पत्नी के अफेयर की खबर लगा था झटका

पति का कहना है कि पत्नी के गांव के ही युवक से अफेयर की जानकारी मिलने ही एक तरह झटका लगा. उसे पहले तो यकीन ही नहीं आया कि ऐसा हो सकता है.  चार महीने बाद समझौता होने पर पत्नी वापस लौटी. कुछ समय बाद ही उसका और उस युवक का मिलना जुलना शुरू हो गया. पति के अलावा सास-ससुर ने भी समझाया, लेकिन वह नहीं मानी. आखिरकार तंग  आकर पति ने भारी मन से पत्नी को छोड़ने का निर्णय लिया. यह जानते हुए कि समाज और रिश्तेदार इसका मजाक उड़ाएंगे. पति ने पत्नी को छोड़ दिया. इस बात को 6 साल हो गए. तलाक के बाद पति-पत्नी के बीच कोई संपर्क नहीं है.

नोट: बदनामी के डर से पति-पत्नी का नाम छिपाया जा रहा है. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

PAK vs ENG: पाकिस्तान के 154 रन पर गिर गए थे 9 विकेट, फिर शादाब खान ने शतक लगाकर दिलाई हैरतअंगेज जीत

PAK vs ENG ODI Match: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ पाकिस्तान टीम ने टूर्नामेंट…

Last Updated: October 25, 2026 23:30:45 IST

झांसी में किन्नर गुट का सड़क पर हंगामा, पुलिस लाइन के सामने निर्वस्त्र होकर किया प्रदर्शन, 5 गिरफ्तार

Jhansi eunuch dispute: उत्तर प्रदेश के झांसी में किन्नर समाज के दो गुटों के बीच…

Last Updated: October 25, 2026 23:13:46 IST

पहले मुकदमा, फिर साथ रहना और आखिर में हत्या…कानपुर में लिव-इन पार्टनर की मर्डर का खुलासा

Kanpur woman murder case: कानपुर के स्वर्ण जयंती विहार में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही…

Last Updated: October 25, 2026 22:57:57 IST

करण वाही से ब्रेकअप के बाद किस क्रिकेटर के करीब आईं उदिति सिंह? शो में मिला बड़ा हिंट

Karan Wahi Uditi Singh breakup: टीवी एक्टर करण वाही ने सिद्धार्थ कन्नन के शो में…

Last Updated: October 25, 2026 21:29:08 IST

हैदराबाद में दुर्गा माता की प्रतिमा पर फेंके अंडे, मचा बवाल, इलाके में भारी पुलिस फोर्स तैनात

Hyderabad egg throwing incident: तेलंगाना के हैदराबाद के पुराने शहर के संतोशनगर में दुर्गा माता…

Last Updated: October 25, 2026 21:01:18 IST

हरमनप्रीत और दीप्ति शर्मा का बल्ला गरजा, टीम को संकट से निकालकर जिम्बाब्वे के सामने खड़ा किया रनों का पहाड़

India vs Zimbabwe Women ODI: वडोदरा में खेले जा रहे दूसरे वनडे में भारतीय महिला…

Last Updated: October 25, 2026 19:42:49 IST