Husband Arranged Wifes Marriage: इसे इंदौर और मेरठ में हुई घटनाओं (राजा रघुवंशी और सौरभ मर्डर) का खौफ कहें या कुर्बानी, लेकिन अब मध्य प्रदेश से एक मामला सामने आया है, जिसमें शख्स ने अपनी ही पत्नी को बॉयफ्रेंड को सौंप दिया. शादी के 6 महीने के बाद शख्स की पत्नी को किसी और से प्यार हो गया. इसकी जानकारी जब पति को लगी तो उसने बहुत कोशिश की, लेकिन पत्नी उसके साथ रहने के लिए तैयार नहीं हुई. करीब डेढ़ साल बाद आखिरकार पति ने खुद ही पीछे हटने का फैसला किया और अपनी पत्नी का हाथ गैरमर्द के हाथों में सौंप दिया. उधर, प्रेमी का भी कहना है कि वह शादी करने के बाद उसके साथ पूरी ईमानदारी से रिश्ते निभाएगा. पूरा मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर का है.
शादी के 6 महीने बाद ही पत्नी कर बैठी गैरमर्द से इश्क
पीड़ित पति का कहना है कि उसकी शादी हुई तो बड़े अरमान से पत्नी को लेकर आया. घर पर यानी ससुराल आने पर दुल्हन को शानदार स्वागत किया गया. 6 महीने बाद ही पता चला कि पत्नी को गांव के ही रहने वाले युवक से प्यार हो गया. उसकी पत्नी रोजाना उस युवक से फोन पर घंटों बात करती. शुरुआत में गौर नहीं किया. खासतौर से पति के घर पर नहीं रहने पर उसकी पत्नी ना केवल उस युवक से बात करती बल्कि मिलने भी जाती थी. पति की गैरमौजूदगी में युवक भी उसकी पत्नी से मिलने के लिए आता था और रुकता था. पति का यहां तक कहना है कि उसी के बिस्तर पर पत्नी शारीरिक संबंध भी बनाती थी.
पत्नी के अफेयर की खबर लगा था झटका
पति का कहना है कि पत्नी के गांव के ही युवक से अफेयर की जानकारी मिलने ही एक तरह झटका लगा. उसे पहले तो यकीन ही नहीं आया कि ऐसा हो सकता है. चार महीने बाद समझौता होने पर पत्नी वापस लौटी. कुछ समय बाद ही उसका और उस युवक का मिलना जुलना शुरू हो गया. पति के अलावा सास-ससुर ने भी समझाया, लेकिन वह नहीं मानी. आखिरकार तंग आकर पति ने भारी मन से पत्नी को छोड़ने का निर्णय लिया. यह जानते हुए कि समाज और रिश्तेदार इसका मजाक उड़ाएंगे. पति ने पत्नी को छोड़ दिया. इस बात को 6 साल हो गए. तलाक के बाद पति-पत्नी के बीच कोई संपर्क नहीं है.
नोट: बदनामी के डर से पति-पत्नी का नाम छिपाया जा रहा है.