<

KBC में 50 लाख जीतकर कमाया नाम, अब जेल पहुंचीं अमिता सिंह तोमर, जानें क्या है मामला

मध्य प्रदेश के श्योपुर में चर्चित महिला तहसीलदार को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन पर ढाई करोड़ रुपये के बाढ़ राहत घोटाले का आरोप है. सुप्रीम कोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत को खारिज कर दिया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.

Tehsildar Arrested in Sheopur Flood Relief Scam: कौन बनेगा करोड़पति शो से 50 लाख जीतने वाली मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले की महिला तहसीलदार को गिरफ्तार कर लिया गया है. महिला पर श्योपुर की बड़ौदा तहसील में बाढ़ पीड़ितों की राहत के लिए आए धन में ढाई करोड़ घोटाले का आरोप है. इस राहत घोटाले की मुख्य आरोपी तत्कालीन महिला तहसीलदार अमिता सिंह तोमर को ग्वालियर में उनके आवास से गिरफ्तार किया गया. इसके बाद उन्हें श्योपुर कोर्ट में पेश किया गया. यहां से कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया. 

बता दें कि साल 2021 में मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में बाढ़ आई थी. इस दौरान बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत राशि दी गई थी. आरोप है कि तत्कालीन तहसीलदार अमिता सिंह तोमर ने लगभग 25 पटवारियों और 100 से ज्यादा दलालों के साथ मिलकर 2.57 करोड़ रुपये फर्जी खातों में ट्रांसफर करा दिए. डिप्टी कलेक्टर ने जब वहां की ऑडिट की, तो ये घोटाला पकड़ा गया. इसके बाद बाढ़ राहत घोटाला मामले में बड़ौदा थाने में FIR दर्ज कराई गई.

परिचितों के खातों में पैसे ट्रांसफर कराने का आरोप

जांच के दौरान आरोप लगाए गए कि बाढ़ राहत राशि वितरण में तहसीलदार और पटवारियों ने अपने रिश्तेदार और परिचितों के खातों में रकम डलवाकर उन्हें बाढ़ पीड़ित दिखा दिया. आरोप लगाया गया कि तहसील कार्यालय के बहुत से कर्मचारी और बिचौलिये इसमें शामिल हैं. पुलिस ने जब मामले की जांच में 100 से ज्यादा लोगों को आरोपी बनाया. इनमें तत्कालीन तहसीलदार अमिता सिंह तोमर और 25 पटवारियों के नाम भी शामिल हैं. इसी मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका

हालांकि अमिता तोमर ने गिरफ्तारी से बचने के लिए काफी कोशिश की. पहले उन्होंने ग्वालियर हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की. इसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में भी अग्रिम जमानत याचिका दायर की. हालांकि दोनों ही कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया. बता दें कि उन्हें गिरफ्तारी के एक दिन पहले ही विजयपुर तहसीलदार के पद से हटा दिया गया था. इसके अगले दिन उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.

केबीसी में जीते थे 500 लाख

बता दें कि महिला तहसीलदार अमिता सिंह तोमर ने साल 2011 में केबीसी के पांचवें सीजन में 0 लाख रुपये जीते थे. पिछले साल उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रशासन की कार्रवाई पर विवादित पोस्ट डाला था. इसके अलावा संविधान से जुड़ी एक पोस्ट पर आपत्तिजनक कमेंट किया था, जिसके कारण उन्हें निलंबित किया जा चुका है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

बीच सड़क बना कत्लगाह! पहले बेरहमी से पत्नी को पीटा, फिर SUV से कुचल… खौफनाक वारदात सुन कांप उठेगा कलेजा

Karnataka Crime News: कर्नाटक से सामने आई एक और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना…

Last Updated: March 26, 2026 23:35:35 IST

नए लेबर कोड से आपकी सैलेरी पर क्या पड़ेगा असर? वेतन, PF और ग्रेच्युटी से इनकम में होगा बदलाव

1 अप्रैल से बहुत से नियमों में बदलाव होने वाला है. इसी तरह से 1…

Last Updated: March 26, 2026 23:14:46 IST

दुनिया की एक ऐसी टी20 लीग, जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कोई नहीं देख सकता, इंडिया में क्यों है बैन?

टी20 लीग्स का आनंद अब पूरी दुनिया में आसानी से उपलब्ध है. भारत में आप…

Last Updated: March 26, 2026 22:16:11 IST

Viral Video: बाइक छुड़वाने आई महिला पर अचानक आई देवी! नाची ऐसा की पुलिस ने चढ़ा दिया 50 रुपये का चढ़ावा

Navratri viral video: वीडियो में एक महिला को लयबद्ध तरीके से नाचते और झूमते हुए देखा…

Last Updated: March 26, 2026 22:19:03 IST

Indian Railway GK: क्या है PNR का फुल फॉर्म, ट्रेन में सफर करने से पहले जानें राज

अगर आपने ट्रेन में सफर किया है, तो कभी न कभी ऑनलाइन या काउंटर पर…

Last Updated: March 26, 2026 21:13:05 IST

Excise Policy 2026: अब पेट्रोल भरवाते समय खरीद सकेंगे शराब! चंडीगढ़ की नई आबकारी नीति में बड़ा बदलाव

Chandigarh Alcohol Rules Update: चंडीगढ़ प्रशासन ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए एक नई आबकारी…

Last Updated: March 26, 2026 21:09:02 IST