MP Fire Accident: दीपावली के दिन जहां पूरे देश में दियों और पटाखों की धूम थी. वहीं मध्य प्रदेश के दो गांवों में ये दिन काला दिन बन गया. दो गांवों में लगभग 12 लोगों की मौत हो गई. सीएम मोहन यादव ने दुख जताते हुए उनके परिवार को आर्थिक सहायता देने का एलान किया है.
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव
MP Fire Accident: दीपावली का त्योहार था. हर तरफ जगमगाती लाइटें और घरों में जलते दीपक थे. हर तरफ खुशियों का माहौल था लेकिन मध्य प्रदेश के दो परिवारों के लिए यह रात जिंदगी का सबसे काला अध्याय बन गई. जिस घर में त्योहार की रौनक होनी चाहिए थी, वहां आग ने ऐसा तांडव मचाया कि 12 लोगों की जान चली गई. सिवनी और कटनी जिले में हुए दो अलग-अलग अग्निकांडों ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है. इन हादसों में चार अन्य लोग घायल भी हुए हैं.
पहला हादसा सिवनी जिले के छपारा कस्बे में हुआ. सोमवार तड़के करीब चार से साढ़े चार बजे के बीच महावीर वार्ड में जैन मंदिर के पास स्थित तीन मंजिला मकान में अचानक आग लग गई. यह मकान सुनार कुंदन लाल सोनी का था. आग इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. इस हादसे के वक्त मकान में परिवार के 10 सदस्य थे. इनमें से छह लोगों की जान चली गई. वहीं चार को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया. मृतकों में 75 वर्षीय कुंदन लाल सोनी, उनकी 65 वर्षीय पत्नी राजकुमारी सोनी, 45 वर्षीय सूर्या सोनी, 42 वर्षीय ऋतु सोनी, 40 वर्षीय स्मृति सोनी और 16 वर्षीय आदित्य सोनी शामिल हैं. दमकल और बचाव दल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
दूसरा दर्दनाक हादसा कटनी जिले के बरही कस्बे में हुआ. यहां सोमवार आधी रात के आसपास तीन मंजिला इमारत में चल रही क्रॉकरी की दुकान में आग भड़क उठी. देखते ही देखते लपटों ने पूरी इमारत को घेर लिया. इस हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई. मृतकों में 77 वर्षीय दुकान संचालक पूरन अग्रवाल, उनकी 74 वर्षीय पत्नी चंद्रकला, उनकी 35 वर्षीय बहू पूनम, 14 वर्षीय आर्या, छह वर्षीय अन्वी और महज दो महीने का मासूम बच्चा शामिल है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शिशु ने अपनी मां की गोद में ही दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद पूरे बरही में मातम पसरा हुआ है.
दोनों हादसों पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गहरा दुख जताया है. उन्होंने पीड़ित परिवारों से फोन पर बात कर संवेदना व्यक्त की. साथ ही मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं.
ये भी पढ़ें: 4 लाख मेहमान, 150 पकवान और देशभर की हस्तियों को न्योता… अनंत सिंह की बेटी की शादी में दिखेगा शाही अंदाज!
Nalanda News: बिहार के नालंदा में एक महिला दीवाली और छठ के मौके पर अपने…
Dhami Stone Pelting Fair: हिमाचल प्रदेश के शिमला में दो गुटों ने एक दूसरे पर…
Anant Singh Daughter Marriage: बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह…
Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक ही पेड़ पर दो सहेलियों के शव…
Love Rashifal 10 November 2026 Today Horoscope: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, मंगलवार (10 नवंबर…
Maharashtra News: महाराष्ट्र के नागपुर में एक बहू पर आरोप है कि उसने अपनी सास…