<

Mohini Bhadauria: मध्यप्रदेश के न्यायाधीश को मिला धमकी भरा खत, आरोपी का नाम जान उड़ जाएंगे होश

Mohini Bhadauria got threat letter: रीवा ( Rewa) जिले की त्योंथर न्यायालय में एक न्यायाधीश को धमकी भरा खत लिखने का मामला सामने आया है, जिसमें जिंदा रहने के एवज में बदमाश ने पांच अरब रुपए की फिरौती मांगी है।

Judge threat letter in rewa: मध्यप्रदेश (Madhya pradesh) के रीवा (Rewa) जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां त्योंथर न्यायालय में पदस्थ प्रथम व्यवहार न्यायाधीश मोहिनी भदौरिया को डाक के जरिए एक धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ। पत्र लिखने वाले ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और बदले में 5 अरब रुपए की फिरौती की मांग की। इस घटना से न सिर्फ न्यायालय परिसर बल्कि पूरे जिले में हड़कंप मच गया है।

पत्र में चौंकाने वाले दावे

मिली जानकारी के अनुसार, यह पत्र प्रयागराज जिले के बारा थाना अंतर्गत लोहगारा निवासी संदीप सिंह नामक व्यक्ति ने लिखा है। पत्र में उसने खुद को डकैत सरगना हनुमान गिरोह का साथी बताया है। आरोपी ने लिखा कि यदि 5 अरब रुपए की फिरौती नहीं दी गई तो न्यायाधीश को गंभीर अंजाम भुगतना पड़ेगा। खास बात यह रही कि पत्र में फिरौती देने की तारीख और समय भी तय किया गया। आरोपी ने लिखा कि 1 सितंबर को शाम 7:45 बजे उत्तर प्रदेश के बड़गड़ जंगल में न्यायाधीश को खुद पहुंचकर फिरौती रकम सौंपनी होगी।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

खत मिलने के बाद न्यायाधीश ने तत्काल इसकी शिकायत सोहागी थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 308(4) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। आरोपी का पता लगाने के लिए पुलिस की विशेष टीम यूपी रवाना कर दी गई है। पत्र में जिस नाम और पते का उल्लेख किया गया है, उसकी भी गहनता से जांच की जा रही है।

पुलिस की जांच का फोकस

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने यह पत्र क्यों लिखा और इसका असल मकसद क्या है। क्या यह वास्तव में किसी गिरोह से जुड़ा व्यक्ति है या किसी और वजह से यह धमकी दी गई है, यह सब आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही स्पष्ट होगा।

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

Job Secure in AI Era: AI के दौर में भी सुरक्षित रहेंगी ये 3 नौकरियां, जानिए भविष्य में क्यों नहीं होगा इन पर खतरा

AI तेजी से काम बदल रहा है, लेकिन इंसानी भावनाओं, रचनात्मकता और समझ पर आधारित…

Last Updated: April 5, 2026 14:19:10 IST

क्या आप ढूंढ पाएंगे छिपा हुआ ‘37’? इस ट्रिकी इमेज ने सबको कर दिया कन्फ्यूज

Optical llusion: आपके सामने एक तस्वीर है जिसमें 31 और 73 तो साफ-साफ नजर आ…

Last Updated: April 5, 2026 14:14:09 IST

‘हां खराब वीएफएक्स है..’, ‘रामायण’ के VFX को लेकर छिड़ी बहस; ऋतिक रोशन ने भी दी प्रतिक्रिया

Hrithik Roshan on Ramayana: रणबीर कपूर की आगामी फिल्म 'रामायण' का जबसे टीजर रिलीज हुआ…

Last Updated: April 5, 2026 14:05:51 IST

Isha Malviya का रैंप पर ‘बिग हैट’ आउटफिट में बिखेरा अपना जलवा, कातिलाना वॉक ने बनाया सबको दीवाना, देखें वीडियो!

टीवी एक्ट्रेस और मॉडल ईशा मालवीय ने हाल ही में एक फैशन शो के दौरान…

Last Updated: April 5, 2026 14:14:38 IST

Gold-Silver Crash: सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50000 रुपये नीचे आया Gold

इस सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन सोने का भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2.2 प्रतिशत तक…

Last Updated: April 5, 2026 14:01:55 IST

सैकड़ों कमांडो, लड़ाकू विमान और खुफिया तकनीक…ईरान के नाक के नीचे से अमेरिकी सैनिक को कैसे बचाया गया?

American Soldier Found: शुक्रवार को ईरान ने अमेरिका केे F-15 विमान को मार गिराया था.…

Last Updated: April 5, 2026 13:58:24 IST