Maihar Road Accident: मध्य प्रदेश के मैहर में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें दंपति की मौत हो गई. बुधवार को एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई.
मैहर में दर्दनाक हादसा.
Maihar Tragic Accident: मैहर के कोठी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बगिया में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार ट्रक और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका 5 वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दंपति अपने छोटे बच्चे के साथ मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे. इसी दौरान बगिया के पास सामने से आ रहे ट्रक (क्रमांक UP 63 BT 1456) ने अचानक नियंत्रण खो दिया और मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और दंपत्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही कोठी थाना प्रभारी संतोष तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. घायल मासूम को तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है.
पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया गया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस द्वारा पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है. इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और स्थानीय लोग सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर रहे हैं.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
Delhi Swaroop Nagar Fire:स्वरूप नगर की गली नंबर 2 में मौजूद एक फैक्ट्री में आग…
Fake Gold: चेन्नई के अंबत्तूर इलाके में BIS ने एक्शन किया था और इस कार्रवाई…
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है,…
Mahira Khan Pregnancy Update: पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान दूसरी बार मां बनने वाली हैं. उन्होंने…
Bigg Boss 20 These Contestants Nominated: ‘बिग बॉस 20’ में दूसरे हफ्ते की शुरुआत के…
केरल के पेरामब्रा में एक महिला को नशीले पदार्थ पिलाकर कई जगहों पर ले जाया…