Live TV
Search
Home > राज्य > मध्य प्रदेश > Maihar Accident: मैहर में दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार ने निगल ली दंपति की जिंदगी, मौत से लड़ रहा मासूम

Maihar Accident: मैहर में दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार ने निगल ली दंपति की जिंदगी, मौत से लड़ रहा मासूम

Maihar Road Accident: मध्य प्रदेश के मैहर में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें दंपति की मौत हो गई. बुधवार को एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई.

Written By:
Last Updated: April 22, 2026 15:34:26 IST

Mobile Ads 1x1

Maihar Tragic Accident: मैहर के कोठी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बगिया में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार ट्रक और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका 5 वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया.

कैसा हुआ हादसा?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दंपति अपने छोटे बच्चे के साथ मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे. इसी दौरान बगिया के पास सामने से आ रहे ट्रक (क्रमांक UP 63 BT 1456) ने अचानक नियंत्रण खो दिया और मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और दंपत्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही कोठी थाना प्रभारी संतोष तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. घायल मासूम को तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं, दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया गया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस द्वारा पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है. इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और स्थानीय लोग सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर रहे हैं.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

MORE NEWS