<

‘माता-पिता से अपील, बेटियों को न भेजे जिम…’ क्यों बीजेपी विधायक को लोगों से कहनी पड़ी ये बात, आखिर क्या है पूरा मामला?

Bhopal Love Jihad Case : भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने अभिभावकों और रिश्तेदारों से हाथ जोड़कर अपील की है कि वे अपनी बेटियों को जिम न भेजें। खासकर जहां मुस्लिम ट्रेनर हो।

India News (इंडिया न्यूज), Bhopal Love Jihad Case : एमी के भोपाल में लव जिहाद मामले लगातार तुल पकड़ रहा है, जहां पर कुछ मुस्लिम युवकों ने हिंदू लड़कियों को बहला फुसलाकर प्यार का झांसा दिया और लगातार दुष्कर्म करते रहे। इसके अलावा मुस्लिम युवकों पर ये भी आरोप है कि उन्होंने हिंदू लड़कियों का वीडियो भी बनाया और ब्लैकमेल किया। मामला सामने आने के बाद पॉक्सो, धर्मांतरण और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। इसके बाद हिंदू संगठनों ने जिम संचालकों को हिदायत दी कि जिम में कोई मुस्लिम ट्रेनर नहीं होना चाहिए। Bhopal Love Jihad Case इसी बीच एक वीडियो आया जिसमें बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक जिम पर छापा मारा और जिम के रिकॉर्ड चेक करने को कहा, जिसके बाद पता चला कि जिम के ज्यादातर ट्रेनर मुस्लिम निकले। इसके बाद अब भोपाल से बीजेपी विधायक ने हिंदू बहन-बेटियों के जिम जाने पर आपत्ति जताई है। ‘माता-पिता से अपील, अपनी बेटियों को न भेजे जिम’ भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने अभिभावकों और रिश्तेदारों से हाथ जोड़कर अपील की है कि वे अपनी बेटियों को जिम न भेजें। खासकर जहां मुस्लिम ट्रेनर हो। उन्होंने कहा कि लड़का हो या लड़की, अगर वे मुस्लिम हैं तो उनसे ट्रेनिंग न लें। विधायक ने कहा कि शहर के जिम जिहाद का अड्डा बनते जा रहे हैं। संबंधित खबरें पहले ट्रेनिंग के नाम पर कमर पकड़कर हाथ छूते हैं और फोटो क्लिक करवा लेते हैं। फिर उसके बाद उन फोटो को वायरल करने की धमकी देकर उनका शोषण करते हैं। हिंदू बेटियों के लिए जिम जाने से अच्छा है कि वे सुबह-शाम टहलें और योग करें। लव जिहाद मामले पर रामेश्वर शर्मा ने कड़े शब्दों में कहा कि शासन प्रशासन मामले में सामग्री एकत्रित कर रहा है। आरोपियों को जल्द सजा मिले। कोई नया एंगल न लाएं, आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में मदद करें। हिंदू संगठनों की जिम संचालकों को चेतावनी लव जिहाद मामले में हिंदू संगठनों में आक्रोश नजर आ रहा है। इस कड़ी में हिंदू संगठनों ने जिम संचालकों को चेतावनी दी है कि जिम में कोई भी मुस्लिम ट्रेनर और क्लाइंट नहीं होना चाहिए। मामला शहर के अयोध्या नगर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। दावा यह भी किया जा रहा है कि यह सब पुलिस की मौजूदगी में हुआ, लेकिन पुलिस चुप रही। मौके पर अयोध्या थाने के एसआई दिनेश चौहान और हवलदार रूपेश जादौन भी मौजूद थे। हिंदू संगठन ने जिम संचालक से कहा कि वह रिकॉर्ड चेक करें। जिम में कितने मुस्लिम ट्रेनर हैं और कितने क्लाइंट हैं। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। PM मोदी के लिए MP की महिलाएं पहनेंगी सिंदूरी साड़ी, कुछ इस अंदाज में करेंगी ‘इस्तकबाल’, लाल रंग से रंगेगा भोपाल MP की ये ‘अफसर बेटी’ करेंगी पीएम मोदी की सुरक्षा, कश्मीर से लेकर पंजाब तक संभाल चुकी हैं कई अहम जिम्मेदारियां, अपने नाम कर चुकी हैं ये खास रिकॉर्ड

Share
Published by

Recent Posts

MP Board Result 2026 Date: एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे जल्द, छात्रों का इंतजार होने वाला खत्म

MP Board Result 2026 Date: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) जल्द ही 10वीं, 12वीं…

Last Updated: April 8, 2026 14:50:53 IST

जाहिलता की हद पार, ईरान सीजफायर पर पाकिस्तान के पीएम ने किया ऐसा काम; पूरी दुनिया में हो रही थू-थू

Iran Ceasefire: शरीफ ने अपनी पोस्ट में लिखा "मिडिल ईस्ट में चल रहे झगड़े का…

Last Updated: April 8, 2026 14:35:03 IST

Summer Drinks: गर्मी में बेस्ट ड्रिंक कौन, नारियल पानी या गन्ने का जूस, हाइड्रेशन के लिए क्या है सही

Coconut Water or Sugarcane Juice: गर्मियों में हाइड्रेशन के लिए नारियल पानी या गन्ने का…

Last Updated: April 8, 2026 14:26:49 IST

Kanpur News: टाइपिंग टेस्ट में फेल हुए तीन क्लर्क, चपरासी पद पर हो गया डिमोशन, मृतक आश्रित कोटे पर हुई थी नियुक्ति

Uttar Pradesh News: कानपुर के जिला मुख्यालय परिसर में एक प्रशासनिक फैसला पूरे राज्य में…

Last Updated: April 8, 2026 14:22:58 IST

Ashok Kharat का क्या है लक्ष्मण से रिश्ता, जिसने महिला रिश्तेदार को भी नहीं छोड़ा; बंद कमरे में कर दिया कांड

Ashok Kharat Case: 20 साल की उम्र में ही अशोक खरात ने अपनी महिला रिश्तेदार…

Last Updated: April 8, 2026 14:30:25 IST

इस गाने को सुनते ही डायरेक्टर ने उठा लिया जूता, रिलीज होते ही बना कल्ट सॉन्ग; 60 साल बाद भी करता है मदहोश

Song Secrets: हिंदी सिनेमा के कुछ गानों का ऐसा इतिहास है, जो लोगों को हैरान…

Last Updated: April 8, 2026 13:54:22 IST