मऊगंज में मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही! पानी के बीच छाता थामे दहाड़ मारकर रोती बुजुर्ग महिला का दर्दनाक वीडियो वायरल, ढह गया सपनों का आशियाना.
पानी के बीच छाता थामे दहाड़ मारकर रोती बुजुर्ग महिला का दर्दनाक वीडियो वायरल
जब ज़िंदगी भर का तिनका-तिनका जोड़कर बनाया गया आशियाना आंखो के सामने पानी में बह जाए, तो सिर्फ़ दीवारें नहीं टूटतीं, इंसान का कलेजा छलनी हो जाता है. मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले से आई यह तस्वीर सिर्फ पानी के सैलाब की नहीं, बल्कि एक मां के बेबस आंसुओं और बिखरते सपनों की दर्दनाक दास्तान है. मूसलाधार बारिश ने बरही झरी गांव की दशोदरी पांडे का घर छीन लिया. अंदर पानी भरा, दीवारें ढह गईं. इन आंखों की नमी और यह चीख का वीडियो किसी का भी दिल पिघलाने के लिए काफी है. आइए आपको बताते हैं आखिर एक बेबस परिवार के साथ क्या हुआ.
घटना मऊगंज जिले के हनुमना जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत ‘बरही झरी’ की है जहां गांव की रहने वाली बुजुर्ग महिला दशोदरी पांडे चीखे मार-मारकर रो रही हैं.
दरअसल, इलाके में हुई मूसलाधार बारिश का पानी सीधे दशोदरी पांडे के कच्चे घर में घुस गया. देखते ही देखते घर के अंदर लबालब पानी भर गया, जिससे पानी के तेज दबाव और सीलन के कारण घर की अंदरूनी दीवारें ढह गईं.
घर में रखा अनाज, कपड़े और रोजमर्रा का सारा गृहस्थी का सामान पानी में डूबकर बर्बाद हो गया. अपनी आंखो के सामने खून-पसीने से बनाए घर को बिखरता देख बुजुर्ग महिला पूरी तरह टूट गईं. बारिश में छाता थामे, पानी के बीच खड़ी होकर वे दहाड़ मार-मारकर रोने लगीं. उनका यह क्रंदन और बेबसी देखकर वहां मौजूद हर शख्स का कलेजा पसीज गया.
#MadhyaPradesh के #मऊगंज जिला कि यह तस्वीर झकझोर देने वाली है। हनुमना जनपद पंचायत स्थित ग्राम पंचायत बरही झरी की दशोदरी पांडे का घर मूसलाधार बारिश में घिर गया। घर के अंदर तक पानी भर गया और घर के अंदर की दीवारें टूट गई। अपने घर को बिखरा देख वह टूट गई और दहाड़ मार कर रोने लगी। यह… pic.twitter.com/zLJEqUhhRs
— Awdhesh Kumar Mishra (@awdheshkmishra) August 29, 2026
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस वीडियो को शेयर करते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रशासन और मऊगंज कलेक्टर को टैग किया है. और अपील की है कि जिला प्रशासन बिना किसी देरी के पीड़िता तक पहुँचे और उन्हें तुरंत राहत व आर्थिक सहायता प्रदान करे.
Rajasthan robbery: राजस्थान के अजमेर जिले के नसीराबाद में बदमाशों ने खुद को इनकम टैक्स…
Hanuman Ansh Box Office Collection: महज 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’…
IND vs WI 2nd T20I Match Highlights: रांची में 249 रन बनाने के बाद भी…
Connaught Place shops closed: दिल्ली में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर…
Memories of Nana Patekar: नाना पाटेकर के निधन के बाद मुंबई के माहिम स्थित नव…
Sanju Samson 82 Runs: 6 रन पर कैच छूटा और फिर संजू सैमसन ने रांची…