<

Caught In CCTV: थोड़ा धुआं… फिर जोरदार धमाका, ग्वालियर में मोबाइल बना टाइम बम; बाल-बाल बचा मरीज

Gwalior Phone Blast Video: ग्वालियर में डॉक्टर के क्लीनिक में मरीज के हाथ में मोबाइल फट गया. धमाके से अफरा-तफरी मच गई, धुआं फैल गया. गनीमत रही कोई घायल नहीं हुआ.

Gwalior Phone Blast Video: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने क्लीनिक में इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को दहशत में डाल दिया. यहां डॉक्टर को दिखाने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे एक मरीज के हाथ में अचानक मोबाइल फोन फट गया. देखते ही देखते फोन से आग की लपटें उठने लगीं और पूरे वेटिंग एरिया में धुआं फैल गया. धमाके की आवाज सुनते ही क्लीनिक में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई. गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ. मोबाइल फटने की पूरी घटना क्लीनिक में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई.

डॉक्टर के क्लीनिक में अचानक हुआ मोबाइल ब्लास्ट

मामला ग्वालियर के थाटीपुर इलाके में चौहान प्याऊ के पास संचालित दृष्टि क्लीनिक का है. जानकारी के मुताबिक, एक मरीज डॉ. आशुतोष शर्मा को दिखाने के लिए क्लीनिक पहुंचा था. वह वेटिंग एरिया में बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रहा था. इसी दौरान उसके हाथ में मौजूद मोबाइल फोन से अचानक धुआं निकलने लगा. मरीज कुछ समझ पाता, इससे पहले ही मोबाइल में जोरदार धमाका हो गया. फोन में आग लग गई और उससे तेज लपटें उठने लगीं. अचानक हुए इस ब्लास्ट से वहां मौजूद मरीज और उनके परिजन घबरा गए.

जान बचाने के लिए क्लीनिक से बाहर भागे मरीज

मोबाइल फटने और आग की लपटें उठने के बाद क्लीनिक में मौजूद लोगों के बीच दहशत फैल गई. धमाके की आवाज सुनकर स्टाफ और मरीज भी सकते में आ गए. आग फैलने के डर से वेटिंग एरिया में बैठे लोग अपनी जान बचाने के लिए तुरंत बाहर की ओर दौड़ पड़े. कुछ ही पलों में क्लीनिक का माहौल पूरी तरह बदल गया. जहां लोग अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, वहां अचानक चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

स्टाफ ने जलते मोबाइल पर पानी डालकर बुझाई आग

घटना के तुरंत बाद क्लीनिक के कर्मचारियों ने स्थिति संभालने की कोशिश की. स्टाफ ने जलते हुए मोबाइल पर पानी डालकर आग बुझा दी. समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे उसकी लपटें आसपास रखे फर्नीचर और अन्य सामान तक नहीं पहुंच सकीं. कर्मचारियों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Gangrape Case: अकेली लड़की को देख बिगड़ी नियत, 3 हवानों ने चलती टोटो में की मासूम के साथ सारी हदें की पार; पुलिस ने किया गिरफ्तार

मोबाइल में ब्लास्ट क्यों हुआ?

क्लीनिक में मोबाइल फोन फटने की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, फोन मरीज के हाथ में था और उसमें पहले धुआं निकला, जिसके बाद अचानक धमाका हो गया. हालांकि, मोबाइल की बैटरी या किसी तकनीकी खराबी के कारण ऐसा हुआ या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है. इस घटना ने एक बार फिर मोबाइल फोन की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. खास बात यह है कि पूरी घटना क्लीनिक में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. हादसे में किसी के घायल नहीं होने से सभी ने राहत की सांस ली.

ये भी पढ़ें:  Dhirendra Shastri: भगवान कृष्ण पर टिप्पणी कर घिरे धीरेंद्र शास्त्री, विवाद बढ़ा तो दी सफाई; बोले- मैं भी उनका…

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

Silver prices fall: चांदी के भाव में भूचाल! जनवरी में बनाया था रिकॉर्ड, नवंबर आते-आते इतनी नीचे फिसली कीमत

Silver prices fall,: 2026 में रिकॉर्ड तेजी के बाद सोने और चांदी की कीमतों में…

Last Updated: November 22, 2026 22:55:20 IST

अलग नाम, अलग पहचान और छह शादियां… असम में गिरफ्तार हुआ जुम्मुद्दीन, ऐसे खुला राज

Assam Crime: असम के नगांव जिले में जुम्मुद्दीन अहमद को छह महिलाओं से अलग-अलग पहचान…

Last Updated: November 22, 2026 22:35:40 IST

Theft in wedding ceremony: शादी में डांस कर रहा था परिवार, चोर ने साफ कर दिया लाखों का माल; जैकेट की आड़ में बैग लेकर फरार

Theft in wedding ceremony: गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र में 20 नवंबर को एक…

Last Updated: November 22, 2026 22:18:18 IST

जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा? आधे घंटे बाद बाहर आया तो दुल्हन ने तोड़ दी शादी, लाल जोड़े में थाने पहुंची

Firozabad marriage dispute: फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र स्थित गोपाल मैरिज होम में 20 नवंबर…

Last Updated: November 22, 2026 22:08:47 IST

Tributes paid to Yogi mother in Meerut: योगी की मां के निधन पर मदरसे में उठे दुआ के हाथ, मौलवी और बच्चों ने की प्रार्थना

Tributes paid to Yogi mother in Meerut: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के…

Last Updated: November 22, 2026 21:06:26 IST

अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की OTT रिलीज डेट आई सामने, इस दिन और यहां देख सकेंगे फिल्म

Drishyam The Conclusion OTT release: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' 27 नवंबर 2026…

Last Updated: November 22, 2026 20:22:50 IST