<

एक झटके में उजड़ गए कई परिवार, भिंड में पिकअप और डंपर की भीषण टक्कर; 8 मजदूरों की मौत

Bhind Road Accident: भिंड में मंगलवार रात पिकअप और डंपर की भीषण टक्कर में 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 32 घायल हुए. मवेशियों को बचाने की कोशिश में ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया था.

Bhind Road Accident: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में मंगलवार सुबह एक पिकअप गाड़ी और ट्रक की टक्कर में आठ मजदूरों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि यह हादसा भिंड-ग्वालियर नेशनल हाईवे पर छिमका गांव के पास रात करीब 1 बजे हुआ. मजदूर ग्वालियर में धान की रोपाई का काम पूरा करके उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में अपने गांव लौट रहे थे. 

भिंड में भयानक एक्सीडेंट

शुरुआती जांच से पता चला है कि मजदूरों की गाड़ी के ड्राइवर ने हाईवे पर बैठे मवेशियों को बचाने की कोशिश में पहियों से कंट्रोल खो दिया. गोहद चौराहा पुलिस स्टेशन के इंचार्ज रामनरेश यादव ने बताया कि इस वजह से गाड़ी गलत दिशा में चली गई और सामने से आ रहे एक डंपर ट्रक से टकरा गई. उन्होंने बताया कि टक्कर लगने से गाड़ी बुरी तरह डैमेज हो गई और कई मजदूर अंदर फंस गए. आठ मजदूरों की मौत हो गई. उनमें से पांच की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया. 

ये भी पढ़ें:  Shehzad Poonawalla:’पिछले कुछ दिनों…’, शहजाद पूनावाला ने एक बार फिर बीजेपी से क्यों दिया इस्तीफा? हैरान कर देने वाली है पीछे की वजह

मौके पर पहुंची पुलिस

अधिकारी ने बताया कि आमने-सामने की टक्कर में 32 और लोग घायल हो गए. पुलिस को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची. उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी में फंसे मजदूरों को बचाया. सभी घायलों को तुरंत गोहद के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें फर्स्ट एड दिया गया. पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया गया.

ये भी पढ़ें:  ढूंढ रहे थे बंदूक, मिल गया नोटों का पहाड़, गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीन; आखिर कौन है रकम का असली मालिक?

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

क्या है ‘थाई मामन’ योजना? सरकार देती है सोने की अंगूठी, जानिए किसे मिल रहा इसका लाभ और कौन कर सकता है आवेदन

Thai Maman scheme: तमिलनाडु में नवजात बच्चों को 1 ग्राम सोने की अंगूठी क्यों दी…

Last Updated: September 28, 2026 16:49:04 IST

Hathras couple murdered: हाथरस में दंपति की बेरहमी से हत्या, घर के अंदर खून से सने मिले पूर्व फौजी और पत्नी

Hathras couple murdered: हाथरस के सादाबाद में रविवार सुबह 58 वर्षीय पूर्व फौजी शमशुद्दीन और…

Last Updated: September 28, 2026 16:47:06 IST

मुकदमा, गिरफ्तारी और 14 महीने की जुदाई… हाईकोर्ट के फैसले से फिर एक हुए सोनिका-अकबर

Right to choose life partner: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गाजियाबाद की 26 वर्षीय सोनिका चौहान को…

Last Updated: September 28, 2026 16:13:35 IST

UP chunav 2027: यूपी चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में सीटों का पेच, सहारनपुर से रायबरेली तक इन सीटों पर फंसा मामला

UP chunav 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच…

Last Updated: September 28, 2026 15:40:13 IST

Bank Unions Strike: रविवार को भी किया काम और हड़ताल भी हो गई कैंसिल! सोशल मीडिया पर मीम्स के जरिए छलका बैंक कर्मचारियों का दर्द

बैंकों की 3 दिन की हड़ताल टलने के बाद अब कर्मचारियों को इस हफ्ते बिना…

Last Updated: September 28, 2026 15:36:03 IST