<
Categories: मनोरंजन

महबूब बनाकर महमूद को ठगा? अरुणा ईरानी ने पहले बनाया करियर; फिर ब्रेकअप कर उजाड़ दी सुपरस्टार की जिंदगी

Aruna Irani-Mahmood Relationship: अरुणा ईरानी और महमूद का रिश्ता काम से शुरू होकर प्यार तक पहुंचा. महमूद ने अरुणा के करियर को बड़ा मौका दिया, लेकिन शादीशुदा होने के कारण दोनों का रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका.

Aruna Irani-Mahmood Relationship: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस अरुणा ईरानी ने अपने लंबे करियर में कभी डांस नंबर से तो कभी वैम्प के किरदारों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. लेकिन उनकी निजी जिंदगी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही. महमूद के साथ उनका रिश्ता लंबे समय तक चर्चा में रहा. दोनों के बीच सिर्फ प्रोफेशनल रिश्ता नहीं था, बल्कि अरुणा ने खुद माना था कि दोनों एक वक्त पर रिलेशनशिप में भी थे. 

काम दिलाने से शुरू हुई कहानी

अरुणा ईरानी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके करियर के शुरुआती दौर में डांस डायरेक्टर सुरेश भट्ट ने उन्हें महमूद से संपर्क बढ़ाने की सलाह दी थी. उस समय अरुणा आर्थिक मुश्किलों से गुजर रही थीं और फिल्म इंडस्ट्री में अपना पैर जमाने की कोशिश कर रही थीं. महमूद ने उन्हें काम देना शुरू किया. धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और फिर यह रिश्ता दोस्ती से आगे निकल गया. अरुणा ने बताया था कि उस दौर में उन्होंने पहली बार नाम, पैसा और शोहरत को करीब से देखा. इसी वजह से उनके मन में महमूद के लिए एक खास जगह बन गई.

महमूद की वजह से मिला बड़ा ब्रेक

महमूद ने अरुणा को कई फिल्मों में महत्वपूर्ण मौके दिए. दोनों ने हमजोली, कारवां, नया जमाना और बॉम्बे टू गोवा जैसी फिल्मों में साथ काम किया. इन फिल्मों ने अरुणा के शुरुआती करियर को मजबूत करने में मदद की और वह इंडस्ट्री में तेजी से पहचान बनाने लगीं. हालांकि, प्रोफेशनल रिश्ते के साथ दोनों की निजी नजदीकियां भी बढ़ती गईं. यही रिश्ता बाद में उनके लिए मुश्किलों का कारण भी बना.

शादी करना चाहते थे महमूद?

अरुणा के मुताबिक, महमूद पहले से शादीशुदा थे, फिर भी वह उनसे सीक्रेट मैरिज करना चाहते थे. लेकिन अरुणा इस रिश्ते को शादी तक ले जाने के लिए तैयार नहीं हुईं. बाद में अरुणा ने माना कि उनका यह फैसला उनके लिए अच्छा ही रहा. दोनों के बीच रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका और आखिरकार दोनों अलग हो गए.

ये भी पढ़ें: Kashmira Shah Post: गोविंदा-सुनीता के बिगड़ते रिश्तों के बीच कश्मीरा का पोस्ट वायरल, प्यार पर उठाया सवाल

एक रिश्ते ने दिया करियर भी और दर्द भी

अरुणा ईरानी की कहानी में सबसे दिलचस्प पहलू यही है कि महमूद ने एक तरफ उन्हें इंडस्ट्री में आगे बढ़ने के मौके दिए, वहीं उनके साथ जुड़ा निजी रिश्ता बाद में परेशानी का कारण भी बना. अरुणा ने अपने पुराने इंटरव्यू में इस दौर को बेहद खुलकर याद किया था. 

ये भी पढ़ें: Khan Sir Hospital पर संकट! क्या बंद हो जाएगा फैजल खान का अस्पताल? फायर विभाग ने उठाया बड़ा कदम

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

क्या है ‘थाई मामन’ योजना? सरकार देती है सोने की अंगूठी, जानिए किसे मिल रहा इसका लाभ और कौन कर सकता है आवेदन

Thai Maman scheme: तमिलनाडु में नवजात बच्चों को 1 ग्राम सोने की अंगूठी क्यों दी…

Last Updated: September 28, 2026 16:49:04 IST

Hathras couple murdered: हाथरस में दंपति की बेरहमी से हत्या, घर के अंदर खून से सने मिले पूर्व फौजी और पत्नी

Hathras couple murdered: हाथरस के सादाबाद में रविवार सुबह 58 वर्षीय पूर्व फौजी शमशुद्दीन और…

Last Updated: September 28, 2026 16:47:06 IST

मुकदमा, गिरफ्तारी और 14 महीने की जुदाई… हाईकोर्ट के फैसले से फिर एक हुए सोनिका-अकबर

Right to choose life partner: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गाजियाबाद की 26 वर्षीय सोनिका चौहान को…

Last Updated: September 28, 2026 16:13:35 IST

UP chunav 2027: यूपी चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस में सीटों का पेच, सहारनपुर से रायबरेली तक इन सीटों पर फंसा मामला

UP chunav 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच…

Last Updated: September 28, 2026 15:40:13 IST

Bank Unions Strike: रविवार को भी किया काम और हड़ताल भी हो गई कैंसिल! सोशल मीडिया पर मीम्स के जरिए छलका बैंक कर्मचारियों का दर्द

बैंकों की 3 दिन की हड़ताल टलने के बाद अब कर्मचारियों को इस हफ्ते बिना…

Last Updated: September 28, 2026 15:36:03 IST