<

Rajendra Bharti: कांग्रेस विधायक को कोर्ट ने सीधे भेजा तिहाड़ जेल! 25 साल पुराने कांड में सुनाया फैसला

दतिया विधायक राजेंद्र भारती को 25 साल पुराने धोखाधड़ी केस में दिल्ली की अदालत ने दोषी मानकर तिहाड़ जेल भेजा. जानिए 10 लाख की FD से जुड़े इस पूरे मामले की सच्चाई.

Madhya Pradesh News: राजनीति और कानून के गलियारों से आज एक बड़ी खबर सामने आई है. मध्य प्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की मुश्किलें बढ़ गई हैं. दिल्ली की एक विशेष अदालत ने करीब ढाई दशक पुराने धोखाधड़ी के एक मामले में उन्हें दोषी करार देते हुए तिहाड़ जेल भेज दिया है

क्या है पूरा मामला?

यह कहानी साल 1998 की है जब राजेंद्र भारती जिला सहकारी कृषि ग्रामीण बैंक, दतिया के अध्यक्ष हुआ करते थे. आरोप है कि उस दौरान उन्होंने अपनी माताजी (स्व. सावित्री देवी) के नाम पर 10 लाख रुपये की एक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) कराई थी. उस वक्त इस एफडी पर ब्याज दर 13.5% वार्षिक थी और इसकी अवधि महज 3 साल तय की गई थी.

कैसे हुई गड़बड़ी?

अदालत में जो तथ्य सामने आए, वे चौंकाने वाले हैं. जांच में पाया गया कि पद का दुरुपयोग करते हुए इस एफडी के साथ दो बड़े स्तर पर हेरफेर की गई. नियम ताक पर रखकर 3 साल की इस एफडी को बढ़ाकर 15 साल कर दिया गया. बैंकिंग नियमों के अनुसार, एफडी का मूलधन और ब्याज मैच्योरिटी पर मिलता है. लेकिन आरोप है कि भारती ने अध्यक्ष रहते हुए हर साल इसका ब्याज अलग से निकलवाया जो पूरी तरह नियमों के खिलाफ था.

ग्वालियर से दिल्ली तक का कानूनी सफर

यह मामला शुरुआत में ग्वालियर की एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहा था. हालांकि राजेंद्र भारती की ही एक याचिका पर इस केस को दिल्ली ट्रांसफर किया गया था. बैंक कर्मचारी की शिकायत पर दर्ज हुई इस एफआईआर ने 25 साल बाद यह निर्णायक मोड़ लिया है.

अदालत का कड़ा रुख

दिल्ली सेशन कोर्ट ने इसे गंभीर धोखाधड़ी माना है. IPC की धारा 420 के तहत उन्हें दोषी पाते हुए कोर्ट ने तुरंत हिरासत में लेने के निर्देश दिए. फिलहाल राजेंद्र भारती को दिल्ली की तिहाड़ जेल भेज दिया गया है. विधायक को कितने साल की जेल होगी या कितना जुर्माना लगेगा, इस पर अदालत कल अपना फैसला सुनाएगी. मध्य प्रदेश की राजनीति के लिहाज से यह घटनाक्रम काफी अहम माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें: MP Gold Price Today: खरीदने का सही वक्त या इंतजार? MP में आज सोने के दाम चौंकाने वाले; MCX का ताजा अपडेट

Viral Video: बाइक छुड़वाने आई महिला पर अचानक आई देवी! नाची ऐसा की पुलिस ने चढ़ा दिया 50 रुपये का चढ़ावा

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Share
Published by
Shivani Singh

Recent Posts

Petrol Diesel Price 3 October 2026: पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? जानें दिल्ली समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 3 October 2026:देश की राजधानी दिल्ली में 3 अक्टूबर को पेट्रोल का…

Last Updated: October 3, 2026 07:32:54 IST

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान फाइनल से पहले कानितकर ने खोला 1998 का चैप्टर, बोले- निर्णायक पल जीतने होंगे

India Pakistan Final: भारत-पाकिस्तान के एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के…

Last Updated: October 2, 2026 22:01:48 IST

Muzaffarnagar News: कॉलेज जा रही छात्रा को युवक ने घेरा, धक्का देकर किया हमला, CCTV में कैद घटना

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में कॉलेज जा रही छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट…

Last Updated: October 2, 2026 20:59:48 IST