Murena Latest News: वन विभाग की टीम ने जब वाहन को रोकने का प्रयास किया, तो चालक ट्रैक्टर लेकर भागने लगा. इसके बाद वन अमले ने उसका पीछा शुरू किया. करीब 2 किलोमीटर तक चले हाई-वोल्टेज पीछा के बाद टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को घेरकर पकड़ लिया.
Murena News: मध्य प्रदेश के मुरैना के चंबल अंचल में अवैध रेत खनन का काला कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है. सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देशों के बावजूद रेत माफिया लगातार प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं. बीते शनिवार को मुरैना जिले के सबलगढ़ क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध रेत परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2 किलोमीटर तक पीछा कर रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर ली. हालांकि चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया.
जानकारी के अनुसार, वन विभाग की सबलगढ़ रेंज टीम को अवैध रेत परिवहन की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही वन अमला सक्रिय हुआ और तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की. इसी दौरान एक संदिग्ध ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज रफ्तार से भागती नजर आई.
वन विभाग की टीम ने जब वाहन को रोकने का प्रयास किया, तो चालक ट्रैक्टर लेकर भागने लगा. इसके बाद वन अमले ने उसका पीछा शुरू किया. करीब 2 किलोमीटर तक चले हाई-वोल्टेज पीछा के बाद टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को घेरकर पकड़ लिया. हालांकि चालक मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा.
जांच के दौरान ट्रॉली में करीब 2 घन मीटर अवैध रेत भरी पाई गई. जब्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को वन विभाग ने अपने कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय परिसर में सुरक्षित खड़ा करा दिया है. इस कार्रवाई में सबलगढ़ गेम रेंज, वन परिक्षेत्र और एसएएफ के जवान भी मौजूद रहे.
चंबल क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन लंबे समय से गंभीर समस्या बना हुआ है. लगातार कार्रवाई के बावजूद रेत माफिया नए-नए तरीके अपनाकर प्रशासन की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश कर रहे हैं.
वन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. इस ताजा कार्रवाई के बाद क्षेत्र में रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है.
Imran Khan FRRO notic: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान ने FRRO के…
Madhuri Dixit Wedding Anniversary: माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने की शादी को 27 साल…
Rakhi Sawant warrant: झांसी न्यायालय ने साल 2010 में प्रसारित टीवी शो ‘राखी का इंसाफ’…
Colors according to Vastu: घर की पुताई कराने से पहले लाल, काला, गहरा नीला और…
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव लोरमी एक कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां…
Neha Dhupia movies: नेहा धूपिया ने खुलासा किया कि उन्हें शाहरुख खान की फिल्म 'चक…