<

MP: राजगढ़ में देखी मानवता और सम्मान की मिसाल, जिला पंचायत CEO ने खुद गाड़ी चलाकर सेवानिवृत्त ड्राइवर को घर पहुंचाया

Rajgarh News: जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) डॉ. इच्छित गढ़पाले ने सेवानिवृत्त वाहन चालक को अपनी सीट पर सम्मानपूर्वक बैठाया. इसके बाद स्वयं वाहन चलाकर उन्हें उनके घर तक छोड़ने पहुंचे.

MP News: राजगढ़ जिला पंचायत में गुरुवार को सेवानिवृत्त हो रहे वाहन चालक के सम्मान में भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया. यह अवसर न केवल भावनात्मक रहा, बल्कि कर्मचारियों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का प्रेरक उदाहरण भी बना. जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) डॉ. इच्छित गढ़पाले ने वर्षों तक निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ सेवा देने वाले वाहन चालक को विशेष सम्मान दिया.

समारोह में उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था की सफलता में प्रत्येक कर्मचारी की भूमिका महत्वपूर्ण होती है. अपने कर्तव्यों का ईमानदारी और समर्पण से निर्वहन करने वाले कर्मचारी सदैव सम्मान के अधिकारी होते हैं.

सेवानिवृत्त वाहन चालक को अपनी सीट पर बैठाया

इस अवसर को और भी यादगार बनाते हुए डॉ. गढ़पाले ने सेवानिवृत्त वाहन चालक को अपनी सीट पर सम्मानपूर्वक बैठाया. इसके बाद स्वयं वाहन चलाकर उन्हें उनके घर तक छोड़ने पहुंचे. यह दृश्य वहां उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बेहद भावुक और प्रेरणादायक रहा.

डॉ. गढ़पाले की इस संवेदनशील पहल की सभी ने मुक्तकंठ से सराहना की. सेवानिवृत्त वाहन चालक ने भी अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए जिला पंचायत परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि उन्हें अपने पूरे कार्यकाल में परिवार जैसा स्नेह, सहयोग और सम्मान मिला.

स्टाफ ने सुखद, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना की

समारोह में जिला पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी और अन्य स्टाफ मौजूद रहे. सभी ने पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर सेवानिवृत्त कर्मचारी के सुखद, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Share
Published by
Hasnain Alam

Recent Posts

Azam Khan Arrested: जेल से बाहर आते ही फिर गिरफ्तार आजम खां, 15 गाड़ियों का काफिला, 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची ED

Azam Khan Into ED Custody: जमानत मिलने के बाद रामपुर जेल से रिहा होते ही…

Last Updated: October 31, 2026 19:42:07 IST

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST