<

Rajgarh Accident: राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, बारातियों की बस पलटी, 3 की मौत, 27 घायल

Rajgarh Bus Accident: बताया जा रहा है कि बस का चालक थका हुआ था और उसकी एक झपकी के कारण बस अनियंत्रित हो गई. उसके बाद बस खाई में गिर गई और पलटने लगी. इस हादसे में दूल्हे की दादी, बिटोली देवी सहित दो अन्य लोगों की मौत हो गई.

Rajgarh Road Accident: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में गुरुवार सुबह करीब 6 बजे ब्यावरा के काचरी जोड़ के पास एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जब मुरैना से उज्जैन जा रही बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसा इतना भयानक था कि बस करीब 12 मीटर तक पलटती रही, जिससे मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई और 27 लोग घायल हो गए, जिनमें 8 की हालत गंभीर है.

बताया जा रहा है कि बस का चालक थका हुआ था और उसकी एक झपकी के कारण बस अनियंत्रित हो गई. उसके बाद बस खाई में गिर गई और पलटने लगी. इस हादसे में दूल्हे की दादी, बिटोली देवी सहित दो अन्य लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा, अंशु उर्फ विष्णु तोमर और अभय तोमर भी घायल हो गए.

ड्राइवर मौके से हो गया फरार

हादसे के बाद बस में सवार लगभग 27 लोग चोटिल हो गए. घायलों में कुछ छोटे बच्चे भी शामिल हैं, जिनकी उम्र 3 से 9 साल के बीच है. घटना के बाद, ड्राइवर मौके से फरार हो गया और प्रशासन और पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक महिला का पैर कटकर 15 फीट दूर जा गिरा. बस के भीतर कुछ लोग सीटों के नीचे दबे हुए थे, जबकि कुछ खिड़कियों से बाहर गिर गए. घायलों को ब्यावरा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया और गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को रेफर कर दिया गया.

क्या है हादसे की वजह?

इस हादसे के पीछे मुख्य रूप से ओवरलोडिंग और ड्राइवर की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है. क्या ये केवल एक हादसा था, या फिर हमारी सड़कों पर मौत का ये सिलसिला कब रुकेगा?

राज्य के मंत्री और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों का जायजा लिया, लेकिन सवाल यह है कि आखिर कब तक सड़कों पर इस तरह की घटनाओं को हम नजरअंदाज करेंगे?

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Share
Published by
Hasnain Alam

Recent Posts

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST