<

Rameshwar Sharma Controversy: ‘काजी कैंप उड़ा दो’, रामेश्वर शर्मा का एक और वीडियो हुआ वायरल; अब गिरफ्तारी पर अड़ी कांग्रेस

Rameshwar Sharma Controversy: बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने भोपाल में कहा- करौंद चौराहे पर मिसाइल लगाकर काजी कैंप गिरा दो. बयान पर बवाल मचा, कांग्रेस ने गिरफ्तारी की मांग की.

Rameshwar Sharma Controversy: भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामेश्वर शर्मा एक बार फिर चर्चाओं में आ गए हैं. हाल ही में उन्होंने एक विवादित बयान दे डाला था. जिसके कारण अब उनकी मुसीबतें बढ़ती नजर आ रही हैं. साथ ही मध्य प्रदेश की राजनीति भी पूरी तरह से गरमा गई है. उनके इस विवादित बयान का एक वीडियो पहले ही वायपल हो चुका है. वहीं अब एक नया वीडियो सामने आ चुका है. हालांकि, बाद में उन्होंने अपने शब्दों को संभालने की कोशिश की, लेकिन कांग्रेस ने अब उन्हें निशाने पर ले लिया है. साथ ही विवादित बयान देने को लेकर उनकी गिरफ्तारी की मांग भी कर डाली है. 

भाजपा विधेयक ने दिया विवादित बयान

दरअसल, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के करौंद चौराहे पर जन्माष्टमी का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इसी कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा पहुंचे थे. लेकिन मंच पर अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा बोल दिया, जिसके कारण उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि ‘जब कुछ लोग कहते थे कि हम लोग सुई भी नहीं बना सकते हैं, तब मोदी जी ने मिसाइल बनाई…इस मिसाइल को करौंद चौराहे पर लगाओ और काजी कैंप गिरा दो.’ इस बात पर सभी ने तेज तालियां बनची शुरू कर दी.’ इसके बाद उन्होंने अपनी बात को संभालते हुए कहा कि ‘मैं इस्लामाबाद वाले काजी कैंप की बात कर रहे हैं.’

ये भी पढ़ें:  Punjab-Haryana New Chief Justice: एके मिश्रा के शपथ समारोह में क्यों नहीं आए CM भगवंत मान? हैरान करने वाली पीछे की वजह

कांग्रेस ने साधा निशाना

विधायक रामेश्वर शर्मा की सफाई को कांग्रेस ने मानने से साफ इनकार कर दिया है. कांग्रेस ने कहा कि ‘पाकिस्तान के इस्लामाबाद में काजी कैंप नाम की कोई भी जगह मौजूद नहीं है. वह जानकर भोपाल की काजी कैंप को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे थे. वह विवाद से बचने के लिए इस तरह की झूठी सफाई दे रहे हैं.’ इस पूरे मामले पर कांग्रेस अभिनव बरोलिया को काफी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि ‘रामेश्वर शर्मा हिंदू-मुस्लिम के मुद्दे पर लगातार इस तरह की विवाद बयानबाजी करते रहते हैं, जो पूरी तरह से गलत है. 

ये भी पढ़ें: Satya Niketan Building Collapse Death Toll: हादसे के 21 घंटे बाद भी मलबे से निकल रहे हैं शव, जानें अब कितने लोगों की हुई मौत?

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Share
Published by
Preeti Rajput

Recent Posts

Kanya Pujan 2026: अष्टमी-नवमी पर कब करें कन्या पूजन? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और हवन का तरीका

Kanya Pujan 2026: शारदीय नवरात्र 2026 में महाष्टमी और महानवमी 19 अक्टूबर, सोमवार को मनाई…

Last Updated: October 18, 2026 22:38:25 IST

Lawrence Bishnoi gang audio: टाइगर श्रॉफ पर लॉरेंस बिश्नोई ने क्यों किया हमला? ऑडियो में खुली वजह, सलमान खान को भी धमकी

Lawrence Bishnoi gang audio: मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद एक ऑडियो…

Last Updated: October 18, 2026 21:53:56 IST

Omar Abdullah marriage: इंग्लैंड में शादी करने वाले हैं उमर अब्दुल्ला? निधि राजदान को लेकर चर्चा, 40 मेहमानों का दावा

Omar Abdullah marriage: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की इंग्लैंड में शादी होने का…

Last Updated: October 18, 2026 21:23:19 IST

Tiger Shroff firing: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाल-बाल बचे अभिनेता, CM फडणवीस सख्त, जांच में जुटीं 12 टीमें

Tiger Shroff firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर रविवार शाम मुंबई के जुहू…

Last Updated: October 18, 2026 20:45:00 IST

Punjab road accident: सड़क पर काम कर रहे थे 23 मजदूर, तभी काल बनकर दौड़ी कार, पंजाब में 8 की मौत

Punjab road accident: पंजाब के संगरूर जिले में लहरागागा-जाखल रोड पर तेज रफ्तार कार ने…

Last Updated: October 18, 2026 19:14:12 IST