Rewa Viral Video: मध्य प्रदेश के रीवा शहर से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. सोमवार रात को एक महिला ने नशे में धुत होकर बीच सड़क पर हंगामा करना शुरू कर दिया. हैरानी की बात यह रही है कि घटनास्थल से सिर्फ 500 की मीटर की दूरी पर पुलिस थाना होने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची.
रीवा में नशे में धुत महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा.
Rewa Viral Video: शहर के समान थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक महिला द्वारा किए गए हंगामे ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए. शराब के नशे में धुत महिला ने बीच सड़क पर जमकर उत्पात मचाया और राहगीरों के साथ बदसलूकी की. हैरानी की बात यह रही कि घटनास्थल से महज 500 मीटर की दूरी पर थाना होने के बावजूद लंबे समय तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला नशे में इस कदर बेकाबू थी कि वह राह चलते लोगों को गालियां दे रही थी और उनके कॉलर पकड़कर उन्हें घसीटने की कोशिश कर रही थी. इस दौरान सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और जाम जैसी स्थिति बन गई. लोग दहशत में नजर आए. घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि समान थाना घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर दूर है, इसके बावजूद घंटों चले इस हंगामे के दौरान पुलिस मौके पर नहीं पहुंची. अंततः महिला के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अपने साथ ले गए, तब जाकर स्थिति सामान्य हुई.
क्षेत्रीय नागरिकों का आरोप है कि समान नाका स्थित शराब दुकान के सामने आए दिन शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है. लोग खुलेआम सड़क पर शराब पीते हैं, जिससे इलाके का माहौल खराब हो रहा है. इससे खासकर महिलाओं और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है.
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस समस्या पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
Kolkata Durga Puja accident: दुर्गा पूजा की सप्तमी की शाम कोलकाता के चोरबागान सार्वजनीन पूजा…
When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा 2026 में 25 अक्टूबर, रविवार को मनाई जाएगी. द्रिक…
Imran Khan FRRO notic: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान ने FRRO के…
Madhuri Dixit Wedding Anniversary: माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने की शादी को 27 साल…
Rakhi Sawant warrant: झांसी न्यायालय ने साल 2010 में प्रसारित टीवी शो ‘राखी का इंसाफ’…
Colors according to Vastu: घर की पुताई कराने से पहले लाल, काला, गहरा नीला और…