<

Road Accident: शिवपुरी में चक्का जाम… स्कूटी-ट्रैक्टर की टक्कर में युवक की मौत, सड़क पर उतरे ग्रामीण

Shivpuri Road Accident: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक बड़ा हादसा हो गया. ट्रैक्टर और स्कूटी की टक्कर में एक 25 साल के युवक की मौत हो गई. इस घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क ब्लॉक कर दिया. उनकी मांग है कि वहां पर स्पीड ब्रेकर बनाया जाएगा. जानें पूरा मामला...

मध्य प्रदेश: शिवपुरी देहात थाना क्षेत्र के पिपरसमा अनाज मंडी मार्ग पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 25 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया.

मृतक की पहचान अंकेश धाकड़ (25) निवासी ऊंची बरोद के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, अंकेश अपने मामा के गांव पिपरसमा से वापस लौट रहा था, तभी सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

ट्रैक्टर चालक की लापरवाही

प्राथमिक जांच में हादसे की वजह ट्रैक्टर चालक की लापरवाही बताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई.

ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

आक्रोशित ग्रामीणों ने मंडी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया और सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की. जाम के चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ.

सूचना मिलने पर देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश देकर जाम खुलवाया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Share
Published by
Ankush Upadhyay

Recent Posts

Muzaffarnagar News: कॉलेज की छात्रा के साथ हुई बदसलूकी, उसे थप्पड़ मारकर धक्का दिया गया, CCTV में कैद हुआ पूरा दृश्य

UP News: बुधाना में मुजफ्फरनगर कॉलेज की एक छात्रा के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़,…

Last Updated: October 3, 2026 16:00:29 IST

Bigg Boss 20: रीति तिवारी की वापसी का मिला इशारा! सलमान खान ने खोला ऐसा राज, घरवालों के उड़े होश

Bigg Boss 20: हाल ही में रीति तिवारी घर से बेघर हो गई थीं. वहीं…

Last Updated: October 3, 2026 16:00:15 IST

सैमसंग का टीवी है या मिस्ट्री बॉक्स! वारंटी के नाम पर धोखे का शिकार हुआ ग्राहक, 5 हफ्ते से गायब है TV; खुली कंपनी की पोल

Samsung TV Complaint: सैमसंग का प्रीमियम TV खरीदा, पर जब डिस्प्ले खराब हुआ तो कंपनी…

Last Updated: October 3, 2026 15:53:13 IST

फाइनल में फिर भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, सोशल मीडिया पर वायरल हुए मीम्स, जमकर उड़ा पाक का मजाक

India Gold Medal: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को…

Last Updated: October 3, 2026 15:35:12 IST

Airbnb में रुका, फिर अचानक बालकनी से लगा दी छलांग; कर्ज से परेशान युवक सुपरनोवा टावर से कूदा, मौत

Noida Suoernova Tower: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी में एक युवक ने बालकनी से…

Last Updated: October 3, 2026 15:28:16 IST

दुकान में घुसकर हंसते-हंसते की बांतें, फिर तान दी बंदूक; लूटे 30 लाख रुपये के गहने, VIDEO VIRAL

Delhi Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो दिल्ली…

Last Updated: October 3, 2026 15:08:43 IST