<

शिवपुरी में एक ही दिन उजड़ गए दो परिवार, दो सगी बहनों और चार बच्चों की मौत से पसरा मातम, क्या है वजह?

Shivpuri News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां दो सगी बहनों ने अपने बच्चों के साथ मौत को गले लगा लिया. इस दौरान 4 बच्चों समेत 6 की मौत हो गई है.

Shivpuri News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में बुधवार को ऐसी दर्दनाक घटनाएं हुईं, जिनसे दो गांवों में मातम छा गया. कुछ ही घंटों के अंतराल में दो सगी बहनों ने अपने बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी. पहली घटना में गर्भवती महिला और उसके छह साल के बेटे की मौत हुई. वहीं कुछ घंटे बाद उसकी बड़ी बहन और तीन बच्चों के शव भी कुएं से बरामद किए गए. दोनों घटनाओं में गर्भ में पल रहे शिशु समेत कुल सात जानें चली गईं.

पति की मौत के बाद सदमे में थी अंजलि

पहली घटना बैराड़ थाना क्षेत्र के गूंगरगांव की है. यहां रहने वाली 35 वर्षीय अंजलि रावत आठ महीने की गर्भवती थीं. करीब एक महीने पहले सड़क हादसे में उनके पति धरमवीर की मौत हो गई थी. परिजनों के मुताबिक, पति की अचानक मौत के बाद से अंजलि गहरे सदमे में थीं. बुधवार को उन्होंने अपने छह साल के बेटे प्रशांत के साथ खेत में बने कुएं में छलांग लगा दी. इस हादसे में दोनों की मौत हो गई और गर्भस्थ शिशु को भी नहीं बचाया जा सका.

बेटी ने बचने की कोशिश की

परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना के समय अंजलि की बेटियां भी उनके साथ थीं. बताया जाता है कि बड़ी बेटी ने मां का हाथ छुड़ाकर वहां से भागने में कामयाबी पाई और घर पहुंचकर परिजनों को खबर दी. परिवार के लोग तुरंत खेत की ओर दौड़े लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. इस घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया.

बड़ी बहन के परिवार पर भी टूटा दुख

पहली घटना का सदमा अभी कम भी नहीं हुआ था कि शाम को दूसरी खबर ने सभी को झकझोर दिया. अंजलि की बड़ी बहन 40 वर्षीय सीता रावत अपने तीन बच्चों राखी, प्रियंका और श्लोक के साथ खेत पर गई थीं. जब शाम तक वे घर नहीं लौटे, तो परिजनों ने तलाश शुरू की. खेत में कुएं के पास चप्पलें मिलने पर आशंका गहरा. कुएं में झांकने पर एक बच्चे का शव दिखाई दिया. बाद में सीता और उनके तीनों बच्चों के शव भी बाहर निकाले गए.

दोनों गांवों में पसरा सन्नाटा

सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद शवों को कुएं से बाहर निकाला गया. पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं. अधिकारियों के अनुसार, दोनों घटनाओं के कारणों की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: UP News: जमीन के अंदर नोटों का भंडार! खुदाई में निकला खजाना, तीन ड्रम में मिले करोड़ों रुपये, मकान सील

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

MP Crime: करवा चौथ पर रिश्तों का खात्मा! सिलबट्टे से कुचलकर पत्नी की हत्या, हैरान कर देगा मामला

MP Crime: जहां एक तरफ पूरे देश में करवा चौथ की धूम है. वहीं दूसरी…

Last Updated: October 29, 2026 22:48:41 IST

Caught on Camera: ‘भाई, टोंटी बंद कर दो…’ घर में घुसकर बंदर ने पिया पानी और फिर मानी महिला की बात

Caught on Camera: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 29, 2026 19:07:34 IST

Delhi Crime News: एक्स्ट्रा छोले मांगने पर विवाद, 35 वर्षीय संदीप की चाकू मारकर हत्या

Delhi Crime News: दिल्ली के निहाल विहार में अतिरिक्त छोले मांगने पर हुए विवाद में…

Last Updated: October 29, 2026 18:48:48 IST

Caught on CCTV: 20 रुपये की कचौरी खा रहा था एजेंट, 20 लाख का थैला लेकर फुर्र हो गए चोर

Caught on CCTV: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें…

Last Updated: October 29, 2026 18:40:44 IST

Kal Ka Rashifal 30 October 2026: शुक्रवार को इन राशियों को मिल सकते हैं नए अवसर, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Kal Ka Rashifal 30 October 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल. मेष से मीन तक…

Last Updated: October 29, 2026 18:22:18 IST

Sanju Samson Stats: ओपनिंग में दमदार, नंबर-3 पर संघर्ष? आंकड़ों से समझें संजू की बल्लेबाजी का पूरा गणित

IND vs NZ T20I: वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी के लिए संजू…

Last Updated: October 29, 2026 18:11:53 IST