Caught on Camera: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंदर घर के अंदर पानी पीने घुसता है. इसके बाद वो पानी पीकर जाने लगता है, तो महिला उसे टोंटी बंद करने को कहती है और वो उसकी बात मान लेता है.
बंदर की वीडियो वायरल
Caught on Camera: सोशल मीडिया की दुनिया में कब कौन छा जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता. कभी किसी का डांस लोगों को हंसाता है, तो कभी जानवर अपनी हरकतों से इंटरनेट पर धूम मचा देते हैं. इन दिनों एक बंदर का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसने अपनी समझदारी से लोगों का दिल जीत लिया है. वीडियो में महिला की एक छोटी-सी बात सुनकर बंदर ऐसा काम करता है कि देखने वाले भी कह उठते हैं, वाह भाई, क्या बात है!
वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया जा रहा है. वीडियो में एक बंदर घर के अंदर लगे नल से पानी पीता दिखाई देता है. महिला पास में खड़ी होकर उसका वीडियो बना रही होती है. बंदर आराम से पानी पीता है और फिर वहां से जाने लगता है लेकिन कहानी में ट्विस्ट अभी बाकी था!
एक अनजान बंदर घर के अंदर जाता है पानी की टोटी चालू करता है और पानी पीने लगता है पानी पीकर जब वह जाने लगता है तब घर की एक औरत की आवाज आती है कि मेरी टोटी तो बंद कर दो यार ….. यह सुनते ही वह बंदर चुपचाप घूमता है वापस जाकर टोटी बंद करता है और फिर वहां से निकल जाता है !! अपनी इस समझदारी से इस बंदर ने सबका दिल जीत लिया सोचिए यह बंदर इंसानों को कितनी बड़ी सीख दे गया !! जो लोग अपने घरों और सार्वजनिक जगहों पर नल खुला छोड़ देते हैं उन्हें इस बेजुबान जानवर से पानी की कीमत और जिम्मेदारी दोनों सीखनी चाहिए !!
— राजपूत सवित सिंह (@Savit12) October 28, 2026
जैसे ही बंदर खुला नल छोड़कर आगे बढ़ता है, तो महिला उसे आवाज लगाती है. वह कहती है कि भाई, पानी गिर रहा है, टोंटी तो बंद कर दो! अब तक तो बंदर पानी पीकर निकलने की तैयारी में था लेकिन महिला की बात सुनकर वह वापस मुड़ता है. इसके बाद वह नल की टोंटी बंद कर देता है और फिर वहां से चला जाता है. यह नजारा देखकर ऐसा लगता है मानो बंदर ने पानी बचाने की जिम्मेदारी भी अपने सिर ले ली हो.
वीडियो शेयर करते हुए महिला ने भी मजेदार अंदाज में लिखा कि पानी पी लिया है तो टोंटी बंद कर दो और गजब की बात है कि बंदर ने ऐसा कर भी दिया. वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर मजेदार प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं. एक यूजर ने मजाक में लिखा कि लगता है बंदर रेलवे स्टेशन या बस स्टॉप के आसपास का रहने वाला है. वहीं, दूसरे ने उसे समझदार बताया. एक अन्य यूजर ने महिला के अंदाज पर चुटकी लेते हुए लिखा, ‘दीदी खुश!’
इस वीडियो की सबसे मजेदार बात यही है कि महिला ने बंदर से जिस अंदाज में बात की, उसने वैसा ही काम कर दिखाया. हालांकि, वीडियो देखकर बंदर के ऐसा करने के पीछे की वजह तय नहीं की जा सकती लेकिन उसका टोंटी बंद करना लोगों को खूब गुदगुदा रहा है. अब सोशल मीडिया पर इस बंदर की चर्चा है और लोग मजाक में कह रहे हैं कि अगर पानी बचाने की ऐसी आदत इंसानों में भी आ जाए, तो क्या ही बात हो.
ये भी पढ़ें: दिल्ली में धूम-3 जैसी लूट! बंदूक की नोक पर 2.3 करोड़ रुपये लेकर फरार हुए चोर, प्लानिंग देख उड़ जाएंगे होश
Delhi Crime News: दिल्ली के निहाल विहार में अतिरिक्त छोले मांगने पर हुए विवाद में…
Caught on CCTV: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें…
Kal Ka Rashifal 30 October 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल. मेष से मीन तक…
IND vs NZ T20I: वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की ओपनिंग जोड़ी के लिए संजू…
Caught on Camera: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के चौक बाजार से एक वीडियो सामने…
नई दिल्ली, 27 अक्टूबर: अखिल विश्व गायत्री परिवार के लिए वर्ष 2026 सौ वर्षों की साधना,…