<

Sidhi News: तेज आंधी का कहर, आम का विशाल पेड़ गिरा, बोलेरो-बाइक चकनाचूर, कैसे टला बड़ा हादसा?

Sidhi Thunderstorm News: सीधी में आंधी-तूफान में एक विशाल पेड़ गिर गया. गनीमत यह रही कि पेड़ गिरने के बावजूद वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए. खासतौर पर बच्चे का सकुशल बचना किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा है.

MP News: सीधी जिले में गुरुवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई. इसी बीच अमिलिया थाना क्षेत्र के कोदौरा बाजार सजवानी के पास बहरी-हनुमना मार्ग पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. सुबह करीब 9:35 बजे सड़क किनारे खड़ी बोलेरो (क्रमांक CG 12 R 6131) पर अचानक एक विशालकाय आम का पेड़ गिर पड़ा, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. पास में खड़ी मोटरसाइकिल भी पेड़ की चपेट में आकर चकनाचूर हो गई.

इस घटना के समय बोलेरो में चंद्र प्रताप सिंह (27) पिता राजकरण सिंह निवासी ढोल (थाना बहरी), रामधनी सिंह (52) निवासी ग्राम सरदमन (थाना अमिलिया) और 12 वर्षीय मासूम उमेश कुमार सिंह सवार थे.

इलाज कराने के लिए बाजार आए थे लोग

बताया गया कि सभी लोग इलाज कराने के लिए बाजार आए थे और वाहन सड़क किनारे खड़ा था. हादसे के वक्त मासूम उमेश गाड़ी के अंदर ही मौजूद था, जिससे कुछ पल के लिए मौके पर दहशत फैल गई.

गनीमत यह रही कि पेड़ गिरने के बावजूद वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए. खासतौर पर बच्चे का सकुशल बचना किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा है.

पेड़ गिरने की दिशा बदलती तो होता भारी नुकसान

स्थानीय लोगों के अनुसार यदि पेड़ गिरने की दिशा थोड़ी भी बदल जाती, तो बड़ा हादसा हो सकता था और जान-माल का भारी नुकसान संभव था.

इस घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया. लोगों की मदद से स्थिति को नियंत्रित किया गया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का प्रयास किया गया. इस घटना के बाद इलाके में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Share
Published by
Hasnain Alam

Recent Posts

Shraddha Kapoor की ‘ईठा’ पर डायरेक्टर का बड़ा खुलासा, बोले- विठाबाई की जिंदगी पर आधारित नहीं है फिल्म

Shraddha kapoor eetha film: श्रद्धा कपूर की आगामी फिल्म ‘ईठा’ को लेकर निर्देशक लक्ष्मण उतेकर…

Last Updated: October 31, 2026 19:26:55 IST

Bhopal fraud case: बेटे को वश में करने के नाम पर ठगे एक करोड़! तंत्र-मंत्र के जाल में ऐसे फंसा पूरा परिवार

Bhopal fraud case: भोपाल के साकेत नगर में तंत्र-मंत्र और गृहशांति के नाम पर एक…

Last Updated: October 31, 2026 19:17:41 IST

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…

Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST

Kannauj Perfumes: लखनऊ से 130km दूर बसे शहर की ‘खूशबू’ से महकती है दुनिया, 5000 साल पुराना है इतिहास; मुगलों से है खास कनेक्शन

Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…

Last Updated: October 31, 2026 17:27:03 IST