Singrauli Road Accident News: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो तेज गति से सरई की ओर जा रहा था. महरैल गांव के पास एक मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा. इसके बाद ऑटो सड़क किनारे पलट गया.
सिंगरौली एक्सीडेंट
Singrauli Road Accident: सिंगरौली जिले के सरई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महरैल में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. इस सड़क हादसे में ऑटो में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ऑटो तेज गति से सरई की ओर जा रहा था. महरैल गांव के पास एक मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा. इसके बाद ऑटो सड़क किनारे पलट गया. हादसा इतना भीषण था कि ऑटो कई बार पलटा, जिससे उसमें सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए.
घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ऑटो में फंसे घायलों को बाहर निकाला. सूचना मिलते ही सरई थाना पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सरई पहुंचाया.
डॉक्टरों के अनुसार, तीनों घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है. आवश्यकता पड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया जा सकता है.
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाना बताया जा रहा है.
Disclaimer: The article is a part of syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for factual accuracy.
Delhi Police: दिल्ली में एक प्रदर्शनकारी महिला पर कथित हमले से जुड़े वायरल वीडियो के…
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: 'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान…
Homemade Face Serum: एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन से घर पर फेस सीरम बना…
UP Pension Yojana: अगर इस प्रपोज़ल को कैबिनेट से मंज़ूरी मिल जाती है, तो राज्य…
CJP Protest: कोर्ट ने पूछा कि उनके खिलाफ कंटेम्प्ट की कार्रवाई क्यों न शुरू की…
Navratri 2026 Vrat Food: नवरात्रि कल से शुरू हो रही है. इस खास मौके पर…