Raja Raghuvanshi Murder Case Sonam Raghuvanshi Bail News: सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने पर राजा रघुवंशी की मां ने कहा कि उसको फांसी की सजा मिलनी चाहिए. सोनम रघुवंशी का भाई गोविंद लगातार परिवार के संपर्क में था, लेकिन उसने भी इस पूरे मामले में परिवार को धोखा दिया है.
राजा रघुवंशी केस में पत्नी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत
Raja Raghuvanshi Murder Case: मध्य प्रदेश के इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी को मेघालय की शिलांग अदालत ने जमानत दे दी है. सोनम को जमानत मिलने के बाद राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने इंडिया न्यूज़ से बातचीत करते हुए कहा कि उन्हें इंसाफ नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि सुना था कि कानून अंधा होता है और आज देख भी लिया कि कानून अंधा है. उमा रघुवंशी ने इस पूरे मामले की सीबीआई की जांच की मांग की है.
उन्होंने कहा कि उन्होंने इंसाफ नहीं मिला है. साथ ही उन्होंने शिलांग पुलिस पर भी अपना शक जाहिर किया और कहा कि पुलिस ने जो लगातार जांच की है उसमें भी इंसाफ अधूरा रहा है.
राजा की मां ने कहा कि सोनम रघुवंशी को फांसी की सजा मिलनी चाहिए. सोनम रघुवंशी का भाई गोविंद लगातार परिवार के संपर्क में था, लेकिन उसने भी इस पूरे मामले में परिवार को धोखा दिया है. उन्होंने कहा कि परिवार जल्द ही इंसाफ के लिए हाई कोर्ट की ओर रुख करेगा.
बता दें कि सोनम का पति राजा रघुवंशी पिछले साल 23 मई को हनीमून के दौरान लापता हो गया था और दो जून को उसका क्षत-विक्षत शव पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा इलाके में एक झरने के पास मिला था.
इस मामले में सोनम, उसके कथित प्रेमी और कई अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था. न्यूज़ एजेंसी ‘पीटीआई भाषा’ से बात करते हुए पुलिस अधीक्षक विवेक एस ने बताया- ‘‘आरोपी को अदालत की ओर से जमानत दे दी गई है. आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है और पुलिस कानून के अनुसार मामले में आगे की कार्रवाई करेगी.’’
गौरतलब है कि इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या शिलांग में हनीमून के दौरान कर दी गई थी. आरोप है कि पत्नी सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा और अन्य साथियों के साथ मिलकर इस हत्या की साजिश रची थी.
सोनम ने यूपी के गाजीपुर में सरेंडर किया था, जिसके बाद उसे शिलांग पुलिस के हवाले कर दिया गया था. पुलिस ने करीब 30 दिन की जांच के बाद मामले का खुलासा करते हुए सोनम सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था.
Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…
Gold Rate Today 11 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,690…
Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…
Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…
Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…
Drishyam 3 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस…