Caught On CCTV: उज्जैन रेलवे स्टेशन पर महिला दो मासूम बच्चों को मुसाफिरखाने में छोड़कर गायब हो गई. जीआरपी ने दोनों को सुरक्षित बचाकर अस्पताल पहुंचाया और मातृछाया संस्था को सौंप दिया.
Caught On CCTV: मध्य प्रदेश के उज्जैन रेलवे स्टेशन से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला अपने दो छोटे बच्चों को स्टेशन परिसर में छोड़कर अचानक गायब हो गई. महिला दोनों बच्चों को प्लेटफॉर्म नंबर-1 के पास बने मुसाफिरखाने में एक टेबल पर लिटाकर चली गई. बच्चों में करीब 6 से 7 महीने का मासूम बेटा और डेढ़ से दो साल की बेटी शामिल है. काफी देर तक महिला के वापस नहीं लौटने पर लोगों ने इसकी जानकारी जीआरपी पुलिस को दी.
जानकारी के मुताबिक, महिला ने दोनों बच्चों को प्लेटफॉर्म नंबर-1 स्थित पार्सल गोदाम के पास बने मुसाफिरखाने में छोड़ा था. काफी समय तक जब महिला वहां नहीं लौटी तो आसपास मौजूद लोगों को शक हुआ. इसके बाद उन्होंने जीआरपी पुलिस को सूचना दी. इस घटना को देखकर स्टेशन पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए.
Woman Abandons Two Young Children at Ujjain Railway Station; CCTV Footage Emerges Woman abandons two innocent children at Ujjain railway station; CCTV footage emerges. #Ujjain (#MadhyaPradesh): Late Friday night, a woman abandoned two small children in the waiting area on platform number 1 of the Ujjain railway station and fled. The abandoned children include a 6–7-month-old boy and a girl aged approximately one and a half to two years. Acting on information from passengers, the Government Railway Police (GRP) arrived at the scene, brought the children safely to the police station, and had them medically examined at a hospital. According to GRP Station In-charge Sunil Gupta, both children have been handed over to the ‘Matruchhaya’ organization. CCTV footage from the station premises shows a woman leaving the children behind; based on this, the police are now searching for the woman and the children’s family members.
— Siraj Noorani (@sirajnoorani) November 14, 2026
सूचना मिलते ही जीआरपी थाना प्रभारी सुनील गुप्ता महिला पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने दोनों बच्चों को अपने संरक्षण में लिया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया. वहां दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया गया. इसके बाद रात में ही बच्चों को मातृछाया संस्था के संचालक मनीष बैरागी की देखरेख में सौंप दिया गया. फिलहाल दोनों मासूम संस्था में सुरक्षित हैं.
घटना के बाद पुलिस महिला की पहचान करने में जुट गई है. जीआरपी स्टेशन परिसर और पार्सल गोदाम के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. हालांकि, इन कैमरों का एक्सेस आरपीएफ के पास है. ऐसे में जीआरपी पुलिस फुटेज देखने के लिए आरपीएफ की मदद ले रही है.
पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला दोनों बच्चों को किस समय छोड़कर गई और वह कहां की रहने वाली है. साथ ही बच्चों के माता-पिता और अन्य परिजनों की जानकारी भी जुटाई जा रही है. जीआरपी थाना प्रभारी सुनील गुप्ता ने बताया कि पुलिस को मुसाफिरखाने में दो बच्चों के अकेले पड़े होने की सूचना मिली थी. इसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाकर मेडिकल कराया गया. पुलिस महिला की तलाश कर रही है. उसके मिलने के बाद बच्चों को उनके माता-पिता तक पहुंचाने की प्रक्रिया की जाएगी. फिलहाल दोनों बच्चे मातृछाया संस्था की देखरेख में हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Madurai Tanishq Showroom Robbery: मदुरई के Tanishq शोरूम से 31 करोड़ की ज्वेलरी चोरी मामले…
India U19 Celebration Video: अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की जीत के…
Himachal Pradesh Accident: हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में तेज रफ्तार सफेद कार ने सड़क किनारे…
Uttar-Pradesh News: सीतापुर के अमलोरा गांव में युवक दिलीप और शादीशुदा प्रेमिका रुचि के शव…
Bihar Crime News: बिहटा में ऑटो चालक इरफान इमाम की हत्या के मामले में पत्नी…
Silver Price Today 15 November 2026: रविवार 15 नवंबर 2026 को चांदी के भाव में…