Uttar Pradesh News: लोग अपने प्यार के लिए क्या नहीं करते. उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में भी कुछ ऐसा ही दृश्न देखने को मिला, जो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था. एक 29 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी दिवंगत मंगेतर के अंतिम संस्कार से कुछ घंटे पहले उसके साथ प्रतीकात्मक विवाह किया.
डेडबॉडी से रचाई शादी
Uttar Pradesh News: लोग अपने प्यार के लिए क्या नहीं करते. उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में भी कुछ ऐसा ही दृश्न देखने को मिला, जो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था. एक 29 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी दिवंगत मंगेतर के अंतिम संस्कार से कुछ घंटे पहले उसके साथ प्रतीकात्मक विवाह किया.
प्रियंका मधेसिया (23) नामक महिला ने कथित तौर पर शादी से एक रात पहले अपने घर पर आत्महत्या कर ली थी. जानकारी के अनुसार प्रियंका का अपने मंगेतर से शादी से एक दिन पहले किसी बात पर झगड़ा हो गया था, जिसके बाद उसने ये कदम उठा लिया.
जैसे ही शोक संतप्त परिवार के सदस्य और ग्रामीण लोग निचलौल के कृष्णा नगर इलाके में महिला के अंतिम संस्कार की तैयारी के लिए एकत्र हुए, उसी समय सनी हाथ में सिन्दूर लेकर आगे बढ़ा. सनी ने कहा कि मैं उससे बहुत प्यार करता हूं, और यही उसकी आखिरी इच्छा थी. इसके बाद प्रियंका को दुल्हन के वेश में सजाया गया और सनी ने उसकी लाश से शादी की. पूरे इलाके में यह शादी चर्चा का विषय बन गयी.
सनी और प्रियंका तीन साल से रिश्ते में थे. सनी की मुलाकात प्रियंका से तब हुई थी जब वह किराएदार के तौर पर उनके घर में रहने आया था. बाद में सनी ने उसी इलाके में मोबाइल रिपेयर और एक्सेसरीज की दुकान खोली और वहीं आसपास रहने लगा. दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया और दंपति की औपचारिक रूप से सगाई हो गई. दोनों की शादी होने वाली थी कि एक दिन पहले लड़की ने आत्महत्या कर ली.
Song Secrets: बॉलीवुड में कुछ ऐसे गाने रिलीज हुए, जिन्होंने इतिहास रच दिया. ऐसा ही…
Sundar Lal Patwa: मध्य प्रदेश में जब सुंदर लाल पटवा मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने सड़कों…
UP Vehicle Alert: उत्तर प्रदेश के वाहन चालकों के लिए एक बड़ा अपडेट: नई नीति…
आईपीएल 2026 का 17वां मैच आज पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद (Punjab Kings vs Sunrisers…
IAS Tukaram Mundhe: IAS अधिकारी तुकाराम मुंडे, जिन्हें प्रशासनिक सेवा में एक गतिशील और अनुशासित…
Salman Khan Matrabhoomi Update: सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को लेकर आए दिन कुछ न…