<
Categories: देश

Chhagan Bhujbal’s Helicopter: पुणे में कार पार्किंग में उतर गया मंत्री जी का हेलिकॉप्टर, महाराष्ट्र में हड़कंप

Chhagan Bhujbal's Helicopter: महाराष्ट्र सरकार में कद्दावर मंत्री छगन भुजबल अब बड़े विवाद में घिर सकते हैं, क्योंकि उनका हेलिकॉप्टर कार पार्किंग में उतर गया.

Chhagan Bhujbal’s Helicopter: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख नेता अजित पवार का जनवरी, 2026 के अंतिम सप्ताह में एक भीषण विमान दुर्घटना में निधन हो गया. इस हादसे में पायलट समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों की जान चली गई थी. यह विमान हादसा इतना भीषण था कि मलबे में शव तक तलाशने में घंटों की मेहनत करनी पड़ी. इस बीच मुंबई से कुछ ही घंटे की दूरी पर पुणे शहर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. महाराष्ट्र सरकार में कद्दावर मंत्री छगन भुजबल का हेलिकॉप्टर पुणे जिले के पुरंदर तालुका स्थित खानवडी गांव में सीधे कार पार्किंग में उतर गया. वह एक स्कूल का उद्घाटन करने के लिए आ रहे थे. छगन भुजबल पूरी तरह से सुरक्षित हैं. इसके बाद पूरे महाराष्ट्र  में हड़कंप की स्थिति है. मामला संज्ञान में आने के बाद अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने की बात कही है.

इस मामले के सामने आते ही इस घटना को लेकर सुरक्षा नियमों की अनदेखी के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर को निर्धारित हेलीपैड के बजाय पार्किंग एरिया में लैंड कराया गया. इससे स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. इस लापरवाही से किसी बड़े हादसे की आशंका भी जताई जा रही है. घटना के बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं कि आखिर इतनी बड़ी चूक कैसे हुई और इसके लिए जिम्मेदार कौन है? अब सभी की नजर इस पर है कि इस पूरे मामले में पायलट का क्या कहना है. आखिर किस मजबूरी में उसने हेलिकॉप्टर कार पार्किंग में उतारा?

छगन भुजबल पूरी तरह से सुरक्षित

हेलिकॉप्टर के कार पार्किंग में उतारे जाने के बाद मंत्री छगन भुजबल पूरी तरह सुरक्षित हैं. वहीं, इसमें पायलट की लापरवाही सामने आई है. मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने साफ किया कि इस पूरी घटना की जांच कराई जाएगी.  

देवेंद्र फडणवीस बोले- जांच होगी

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री छगन भुजबल का हेलिकॉप्टर कार पार्किंग में उतारने को लेकर पहली नजर में पायलट की लापरवाही भी सामने आ रही है.यह घटना तब हुई जब छगन भुजबल नासिक से पुणे के खानवडी में एक जिला परिषद स्कूल के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए जा रहे थे.

ग्रामीणों को लगा कोई हादसा हुआ

उधर, अचानक हुई लैंडिंग से कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों के बीच डर का माहौल बन गया. बताया जा रहा है कि जैसे ही हेलिकॉप्टर की लैंडिंग हुई तो इसकी धूल काफी ऊपर तक उड़ी, जिसके बाद ग्राणीण डर गए. इसके बाद तुरंत मौके पर पहुंचे. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

IND VS WI: ना कप्तानी ना बल्लेबाजी, श्रेयस अय्यर ने किया भारत की हार को लेकर बड़ा खुलासा; सुन गंभीर भी रह जाएंगे दंग

IND VS WI: श्रेयस अय्यर ने कहा कि भारतीय गेंदबाज सही लाइन और लेंथ नहीं…

Last Updated: October 15, 2026 10:40:16 IST

UP Crime News: ‘पार्टी में जाना चाहते हो… जेल में ही पार्टी करोगे’; श्रद्धा दुबे और शिव शर्मा की कॉल रिकॉर्डिंग ने उड़ाए होश, मौत से पहले हुई थी ये बातचीत

फोन कॉल रिकॉर्डिंग में लखनऊ के कारोबारी शिव शर्मा और उनकी इन्फ्लुएंसर गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे…

Last Updated: October 15, 2026 09:58:25 IST

Silver Rate Today 15 October 2026: चांदी के भाव ने फिर बदला रुख, खरीदने से पहले जरूर चेक कर लें ताजा रेट

Silver Rate Today 15 October 2026: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव…

Last Updated: October 15, 2026 09:48:25 IST

Gold Price Today 15 October 2026: सोना खरीदने का सही मौका? जानें कितना सस्ता हुआ गोल्ड; चेक करें अपने शहर का ताजा रेट

Gold Price Today 15 October 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पिछले वीकेंड घरेलू करेंसी…

Last Updated: October 15, 2026 10:54:06 IST