<

नूंह में पकड़ा गया ISI का ‘वकील एजेंट’, जासूसी कांड में बड़ा खुलासा; फोन से बरामद हुए खौफनाक सबूत

Haryana : पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाले एक वकील को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके मोबाइल से कई राज सामने आए हैं. CBI जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

Haryana News: हरियाणा के नूंह से CBI और पुलिस ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने वाले एक वकील को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान रिजवान के तौर पर की गई है. वह तावडी उपमंडल गांव खरखड़ी निवासी है. रिजवान काफी समय से गुरुग्राम कोर्ट में वकालत कर रहा था. उसके तहत आपराधिक गतिविधि मामलों में FIR दर्ज है. 

ISI के संपर्क में था रिजवान

जांच अधिकारियों के मुताबिक, रिजवान पर आरोप है कि वह दुश्मन मुल्क पाकिस्तान में बैठे लोगों से संपर्क और वित्तीय लेन-देन करता था. इस गतिविधि का जानकारी, खुफिया विभाग को तब मिली, जब पुलिस ने आरोपी की निगरानी करनी शुरु की. उसके मोबाइल से कई राज सामने आए हैं. वह वॉट्सऐप चैट, कॉल डिटेल, बैंक ट्रांजेक्शन और डिजिटल साक्ष्य जांच अधिकारियों ने जुटा लिए हैं. इन्हीं सबूतों को चलते वकील को हिरासत में ले लिया गया है. 

पाकिस्तान में रहता है रिजवान का परिवार

सूत्रों के मुताबिक, रिजवान के परिवार के कुछ सदस्य 1947 भारत-पाक विभाजन के दौरान पाकिस्तान की तरफ चले गए थे. जिसके कारण उसका पाकिस्तान आना जाना लगा रहता है. जांच अधिकारियों को शक है कि इसी दौरान वह ISI के संपर्क में आया होगा. अब वह पता लगाने में जुट गए हैं, कि रिजवान कितना बार पाकिस्तान गया और वहां किस-किस से मुलाकात की. 

नूंह में बढ़ रहे जासूसी के मामले

बता दें कि, नूंह में जासूसी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इस साल यह नूंह से तीसरी गिरफ्तारी की गई है. इससे पहले राजाका निवासी अरमान और कांगरका निवासी मोहम्मद तारीफ जासूसी के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है. दोनों फिलहाल जेल में बंद चक्की पीस रहे हैं. आरोपी रिजवान से पुलिस की पूछताछ जारी है.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

Samsung ने रिपेयर बिल के GST कोड में कर दिया झोल? 9 महीने से भटकता रहा परेशान ग्राहक, कंपनी के जवाब ने उड़ा दिए होश!

Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…

Last Updated: October 4, 2026 18:50:11 IST

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST

US Visa का नया नियम, 50 देशों के नागरिकों को देना होगा 20 हजार डॉलर तक बॉन्ड, भारत लिस्ट से बाहर

US Visa Bond: अमेरिका ने 50 देशों के नागरिकों के लिए B-1/B-2 वीजा पर 10,000,…

Last Updated: October 4, 2026 18:03:43 IST

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST