<

पलट गई पिकअप, चकनाचूर हुई बाइक: सड़क हादसे ने छीन लीं 2 की सांसे, मौत का ऐसा मंजर देख दहल उठे लोग!

ई-पिकअप और बाइक की आपसी भिडंत इतनी भयावह था कि 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जानें क्या है पूरा मामला-

मध्य प्रदेश के थाना अमरपाटन क्षेत्र के ग्राम किरहाई के पास सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके को दहला दिया. तेज रफ्तार ई-पिकअप और मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. हादसा इतना भयानक था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और ई-पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई.

घटनास्थल पर हडकंप

स्थानीय लोगों ने बताया कि ई-पिकअप तेज गति से आ रही थी. जैसे ही बाइक सामने आई, जोरदार टक्कर हुई. टक्कर के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई.

अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे में मृतकों की पहचान सावित्री पाव और शिवम पाव के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि शिवम पाव बाइक चला रहे थे और हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया.

घायलों की हालत गंभीर

हादसे में श्यामक लिया पाव गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल सतना रेफर किया गया है. वहीं एक अन्य घायल का इलाज जारी है. डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है.

जांच में जुटी पुलिस

अमरपाटन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को कब्जे में लिया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा तेज रफ्तार, चालक की लापरवाही या तकनीकी खराबी के कारण हुआ.

प्रशासन की चेतावनी

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सड़क पर वाहन चलाते समय गति नियंत्रण में रखें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके.

ये भी पढ़ें:- मुखिया जी की ‘रौब’ वाली फायरिंग पड़ी भारी! 2 लोगों को चीरके पार हुई गोली, राइफल बरामद, अब जेल की हवा खाएंगे साहब

Disclaimer: The article is a part of a syndicated feed. Except for the headline, the content is not edited. Liability lies with the syndication partner for the accuracy of the facts. 

Kajal Jain

Share
Published by
Kajal Jain

Recent Posts

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता के चोरबागान पूजा पंडाल में हादसा, कई लोगों की मौत, अब तक 40 घायल

Kolkata Durga Puja accident: दुर्गा पूजा की सप्तमी की शाम कोलकाता के चोरबागान सार्वजनीन पूजा…

Last Updated: October 17, 2026 22:13:31 IST

शरद पूर्णिमा 2026 कब है? जानें चंद्रोदय का समय, शुभ मुहूर्त और खीर रखने की परंपरा

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा 2026 में 25 अक्टूबर, रविवार को मनाई जाएगी. द्रिक…

Last Updated: October 17, 2026 21:43:57 IST

Imran Khan FRRO notic: इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें, OCI कार्ड रद्द करने पर FRRO ने मांगा जवाब, हाई कोर्ट पहुंचे एक्टर

Imran Khan FRRO notic: आमिर खान के भांजे और अभिनेता इमरान खान ने FRRO के…

Last Updated: October 17, 2026 19:55:26 IST

Madhuri Dixit Wedding Anniversary: माधुरी दीक्षित संग शादी के 27 साल, श्रीराम नेने बोले- तुम आज भी मेरी सबसे पसंदीदा इंसान

Madhuri Dixit Wedding Anniversary: माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने की शादी को 27 साल…

Last Updated: October 17, 2026 19:16:29 IST

Rakhi Sawant warrant: 16 साल पुराने केस में राखी सावंत के खिलाफ गैर जमानती वारंट, झांसी कोर्ट के आदेश से बढ़ीं मुश्किलें

Rakhi Sawant warrant: झांसी न्यायालय ने साल 2010 में प्रसारित टीवी शो ‘राखी का इंसाफ’…

Last Updated: October 17, 2026 18:37:10 IST

Colors according to Vastu: घर की खूबसूरती के चक्कर में न चुन लें गलत रंग, पुताई से पहले जान लें वास्तु की ये बातें

Colors according to Vastu: घर की पुताई कराने से पहले लाल, काला, गहरा नीला और…

Last Updated: October 17, 2026 18:10:58 IST