<

‘आज हिंदू-मुस्लिम भूल जाओ. इंसानियत की बात….’, कोटद्वार प्रदर्शन पर बोले नितेश सोनी, हिंदू होने के बाद भी क्यों कर रहे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का विरोध

कोटद्वार में एक मुस्लिम दुकानदार द्वारा दुकान का नाम 'बाबा' रखे जाने को लेकर पौड़ी-गढ़वाल में विवाद बढ़ गया है. इसी बीच नितेश सोनी नाम के एक जिम संचालक ने बजरंग दल के विरोध में प्रदर्शन कर रहे मोहम्मद दीपक के समर्थन में एक वीडियो अपलोड किया है, जो खूब वायरल हो रहा है.

Who is Nitesh Soni: कोटद्वार में हिन्दू-मुस्लिम विवाद बढ़ता ही जा रहा है. हाल ही में मोहम्मद दीपक पर हमले के प्रयास के बाद जिम मालिक नितेश सोनी ने उनका खुलकर समर्थन किया है. नितेश ने सोशल मीडिया वीडियो जारी कर हिंदू-मुस्लिम भूलकर इंसानियत पर जोर दिया, जो चर्चा का विषय बना हुआ है. 
यह घटना उत्तराखंड के पौड़ी-गढ़वाल की है, जहां एक मुस्लिम दुकानदार ने अपने कपड़े की दुकान का नाम ‘बाबा’ रखा है.

घटना का बैकग्राउंड

पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार में एक मुस्लिम दुकानदार मलिक शोएब अहमद ने ‘बाबा’ नामक कपड़े की दुकान खोली है. दूकान के नाम को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. दुकान के मालिक शोएब अहमद पर नाम बदलने को लेकर दबाव बनाया जा रहा था. इसी दौरान दुकान के पास ही स्थित एक जिम में काम करने वाले मोहम्मद दीपक ने भी दुकानदार का समर्थन किया. समर्थन की वजह से बजरंग दल के लोगों ने दीपक पर हमले की कोशिश की जिसके बाद प्रदर्शन और तेज हो गया तथा धीरे-धीरे साम्प्रदायिक विवाद का रूप लेता जा रहा है.  

नितेश सोनी कौन हैं?

नितेश सोनी कोटद्वार में उसी जिम के मालिक हैं, जहां मोहम्मद दीपक काम करते हैं. ‘बाबा’ दुकान के पास ही उनका जिम है. नितेश ने वीडियो में दीपक की तारीफ की और कहा, “दीपक भाई ने इंसानियत के लिए कदम उठाया है. आज उनके साथ जो हो रहा है, वो गलत है.” उन्होंने अपील की कि वीडियो शेयर करें ताकि दीपक की जान को खतरा न हो.
वीडियो में नितेश ने भावुक अपील की, “आज हिंदू-मुस्लिम भूल जाओ. इंसानियत की बात करो. दीपक भाई सेफ रहें, यही चाहिए. सत्यमेव जयते.” उन्होंने जोर दिया कि आज धार्मिक भेदभाव की जगह सिर्फ मानवता को महत्व दिया जाना चाहिए. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

राजनीतिक और सामाजिक प्रतिक्रिया

इस मुद्दे पर राजनीति के गलियारे में भी बहस छेड़ दी है. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर दीपक को “देश का हीरो” कहा. उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर सांप्रदायिक दरार पैदा करने का आरोप लगाया. दीपक ने वीडियो में समर्थकों को धन्यवाद दिया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बीच में आयी और दीपक की सुरक्षा का भरोसा दिलाया और कहा कि ऐसी स्थिति दोबारा नहीं बनेगी. 

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

Lucknow Crime: नाक से खून, टूटी हड्डियां…लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ भागी प्रेमिका, कमरे का मंजर देख कांप गई पुलिस

Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…

Last Updated: October 11, 2026 10:24:03 IST

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST

Gold Rate Today 11 October 2026: दिवाली से पहले सोने ने छुड़ाए पसीने! कीमतों में जोरदार तेजी, जानें 22 और 24 कैरेट का भाव

Gold Rate Today 11 October 2026: बुलियन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,690…

Last Updated: October 11, 2026 09:52:33 IST

Mr Faisu Wife Tanya: कौन हैं Mr. Faisu की खूबसूरत बेगम तान्या? मदीना में रचाया निकाह, पहली तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘माशाअल्लाह’

Mr Faisu Wife Tanya: सोशल मीडिया स्टार मिस्टर फैसु यानी फैसल शेख ने सऊदी अरब…

Last Updated: October 11, 2026 09:17:40 IST

Ram Mandir Prasad: रामलला का प्रसाद कितना शुद्ध? FSSAI की जांच में मिले 103 अंक, जानें पूरी रिपोर्ट

Ram Mandir Prasad: अयोध्या के राम मंदिर को प्रसाद की गुणवत्ता और स्वच्छता के लिए…

Last Updated: October 11, 2026 09:03:10 IST