<

पहली बार 7 दिन…फिर बिहार की सत्ता पर 20 साल तक किया राज, यहां जानें- कैसा रहा नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर?

Nitish Kumar Political Career: बिहार में एक युग का अंत होने वाला है. सुशासन बाबू के नाम से मशहूर नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का मन बना लिया है और अटकलें लगाई जा रही है कि बिहार में अब बीजेपी से कोई मुख्यमंत्री बनेगा. ऐसे में आइए नीतीश कुमार के राजनीतिक सफर पर नजर डालते हैं.

नीतीश कुमार राजनीतिक सफर: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का फैसला कर लिया है. हालांकि, नीतीश कुमार के इस फैसले से जदयू कार्यकर्ता खासे नाराज नजर आ रहे हैं. जानकारी सामने आ रही है कि जदयू कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय में तोड़फोड़ भी की है. ऐसे में आइए जानते हैं कि नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर कब से शुरू हुआ? कितनी बार मुख्यमंत्री रहे? आइए जानते हैं.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नीतीश कुमार सबसे पहले जयप्रकाश नारायण, राम मनोहर लोहिया, एस.एन. सिन्हा, कर्पूरी ठाकुर और वी.पी. सिंह से जुड़े थे. 1974 से 1977 तक उन्होंने जयप्रकाश नारायण के आंदोलन में भाग लिया और सत्येन्द्र नारायण सिन्हा के नेतृत्व वाली जनता पार्टी में शामिल हो गए.

सबसे पहले कब लड़ा चुनाव?

नीतीश कुमार ने सबसे पहले 1985 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ा और पहली बार विधानसभा पहुंचे. उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. 1985 में विधायक बनने के बाद 1989 में पहली बार लोकसभा सदस्य चुने गए. इसके बाद फिर 1991 में लोकसभा के सदस्य चुने गए. लगातार वर्ष 1989 से लेकर 2004 तक बाढ़ निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव जीतते रहे. वर्ष 2001 से 2004 के बीच कैबिनेट मंत्री के तौर पर रेल मंत्रालय जैसी जिम्मेदारी को भी बखूबी संभाला.

नीतीश ने राज्यसभा के लिए दाखिल किया नामांकन, जानें कब तक बने रहेंगे बिहार के सीएम

पहली बार कब संभाला मुख्यमंत्री का पद?

नीतीश कुमार ने पहली बार मार्च 2000 में मुख्यमंत्री पद संभाला. हालांकि, साल 2000 में नीतीश कुमार सिर्फ 9 दिन ही मुख़्यमंत्री रहे. उसके बाद 2005 में मुख्यमंत्री चुनकर आए. उसके बाद अब तक करीब 10 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले चुके हैं और अगर जीतन राम मांझी के 274 दिनों के कार्यकाल को छोड़ दें तो नीतीश इस साल नवंबर में पद पर 20 साल तक मुख्यमंत्री बने रहने का नया रिकॉर्ड बनाएंगे.

कहां से की पढ़ाई?

नीतीश कुमार की बात करें तो नीतीश कुमार ने प्रतिष्ठित बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (जो अब नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पटना या NIT पटना के नाम से जाना जाता है) से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री प्राप्त की है.

‘किसी जदयू नेता ने होली नहीं मनाई है…’, नीतीश कुमार के राज्यसभा जानें को लेकर फूट-फूट कर रोने लगे कार्यकर्ता, वीडियो वायरल

नीतीश कुमार की नेटवर्थ कितनी है?

नीतीश कुमार की संपत्ति की बात करें तो 31 दिसंबर 2024 को बिहार सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए गए ब्योरे के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास 1.64 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है.

नीतीश कुमार के परिवार में कौन-कौन हैं?

नीतीश कुमार का जन्म 1 मार्च, 1951 को हुआ. उनके पिता का नाम राम लखन सिंह और उनकी माता का नाम परमेश्वरी देवी था. उनके पिता आयुर्वेदिक चिकित्सक थे. नीतीश कुमार की शादी मंजू कुमारी सिन्हा से 22 फरवरी, 1973 को हुई थी. मंजू बिहार में सरकारी स्कूल की शिक्षक थीं. मंजू ने भी इंजीनियरिंग की थी. नीतीश कुमार की पत्नी मंजू का 2007 में निधन हो चुका है. नीतीश कुमार और मंजू को एक बेटा है. जिसका नाम निशांत कुमार है. जिनके बारे में अटकलें लगाई जा रही है कि अब वो बिहार के डिप्टी सीएम बन सकते हैं. ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं.

‘मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं…’, खुद सीएम नीतीश ने बताया राज्यसभा नामांकन का सच; सुन सन्न रह गए JDU कार्यकर्ता

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

KBC में 50 लाख जीतकर कमाया नाम, अब जेल पहुंचीं अमिता सिंह तोमर, जानें क्या है मामला

मध्य प्रदेश के श्योपुर में चर्चित महिला तहसीलदार को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन…

Last Updated: March 26, 2026 22:35:34 IST

दुनिया की एक ऐसी टी20 लीग, जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कोई नहीं देख सकता, इंडिया में क्यों है बैन?

टी20 लीग्स का आनंद अब पूरी दुनिया में आसानी से उपलब्ध है. भारत में आप…

Last Updated: March 26, 2026 22:16:11 IST

Viral Video: बाइक छुड़वाने आई महिला पर अचानक आई देवी! नाची ऐसा की पुलिस ने चढ़ा दिया 50 रुपये का चढ़ावा

Navratri viral video: वीडियो में एक महिला को लयबद्ध तरीके से नाचते और झूमते हुए देखा…

Last Updated: March 26, 2026 22:19:03 IST

Indian Railway GK: क्या है PNR का फुल फॉर्म, ट्रेन में सफर करने से पहले जानें राज

अगर आपने ट्रेन में सफर किया है, तो कभी न कभी ऑनलाइन या काउंटर पर…

Last Updated: March 26, 2026 21:13:05 IST

Excise Policy 2026: अब पेट्रोल भरवाते समय खरीद सकेंगे शराब! चंडीगढ़ की नई आबकारी नीति में बड़ा बदलाव

Chandigarh Alcohol Rules Update: चंडीगढ़ प्रशासन ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए एक नई आबकारी…

Last Updated: March 26, 2026 21:09:02 IST

IPL 2026: RCB को तगड़ा झटका, एक और खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर, श्रीलंका क्रिकेट का दखल

IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को तगड़ा झटका लगा है. श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान…

Last Updated: March 26, 2026 20:50:54 IST