<

Jaipur News: 82 साल की बुजुर्ग महिला से 14 बार ठगी, बैंक कर्मचारी की मदद से पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

जयपुर में एक 82 साल की बुजुर्ग महिला (Old Women) को पुलिस ने शातिर ठगों (Cunning Thugs) के जाल से बचाकर उन्हें काउंसलिंग (Counselling) दी और साथ ही बैंक कर्मचारी (Bank Employee) को सम्मानित किया गया.

Jaipur Shocking Case: राजस्थान के जयुपर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां, एक बेहद ही शांत गली में रहने वाली 82 साल की बुजुर्ग महिला शांति देवी को बैंक खाते में पैसे जमा करना भारी पड़ गया. दरअसल, सफेद बाल और कांपते हाथों वाली यह बुजुर्ग महिला अचानक बैंक की रोजाना ग्राहक बन गई थीं. हांलाकि, सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह थी कि रकम ट्रांसफर करने की जल्दबाजी ने बैंक कर्मचारी अनीता को पूरी तरह से चौकन्ना कर दिया था. जब भी बुजुर्ग महिला से ये पूछा जाता था, तो वह सिर्फ एक ही जवाब देती थीं, ‘पैसे भेजना जरूरी है’.

तो वहीं, अनीता और बैंक प्रबंधक को लगा कि यह सामान्य मदद नहीं बल्कि किसी गहरी साजिश का एक हिस्सा भी हो सकता है. जिसके बाद बिना किसी देर के उन्होंने पुलिस को इस घटना के बारे में सूचित किया. जब पुलिस और बैंक अधिकारी शांति देवी के घर पहुंचे, तो वहां जो कुछ देखा उससे देखने के बाद पुलिस के भी होश उड़ गए. घर के अंदर एक एक लैपटॉप पर वीडियो कॉल चल रही थी, जिसमें पुलिस की वर्दी पहने एक शख्स शांति देवी को जोर-जोर से धमकी देने की कोशिश कर रहा था. दरअसल, वह उन बुजुर्ग महिला को “डिजिटल अरेस्ट” का डर दिखाकर और मनी लॉन्ड्रिंग के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर उनकी जीवन भर की कमाई को लूटने की फिराक में था. 

तो पुलिस ने ऐसे सुलझाया पूरा मामला

पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया शख्य उन्हें डराने की कोशिश में जुटा हुआ था अगर उन्होंने पैसे सही अकाउंट में नहीं भेजे तो उनके परिवार को भी जेल भेज दिया जाएगा. तो वहीं, अकेलेपन और इस डर का फायदा उठाकर ठगों ने बुजुर्ग महिला को किसी को न बताने की सख्त धमकी भी दी थी. तो वहीं पुलिस की जांच के बाद ठगों ने मौके पर ही पुलिस के कॉल को कट कर दिया और जिसके बाद शांति देवी को यह एहसास हुआ कि वे किसी तरह के अपराध में नहीं बल्कि धोखाधड़ी के जाल में फंसती हुईं जा रही थीं. फिलहाल, पुलिस ने उनकी काउंसलिंग कर बैंक की सतर्कता की वजह से उनकी डूबी हुई रकम को वापस दिलाने की प्रक्रिया की शुरुआत की.

पुलिस ने बैंक कर्मचारी को किया सम्मानित

तो वहीं, यह घटना ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक खतरनाक रूप ‘डिजिटल अरेस्ट’ के मामले को एक बार फिर से उजागर करती है. जहां, एक 82 साल की बुजुर्ग महिला को अपराधियों ने खुद को सीबीआई और ईडी अधिकारी बताकर डरा धमकार उनके ऊपर मानसिक दबाव बनाने की कोशिश की. इतना ही नहीं, ठगी करने वाले अपराधी उन्हें जांच के नाम पर  ब्लैकमेल कर रहे थे. जिसके बाद बैंक कर्मचारी अनीता की मदद से एक बड़ी घटना घटने से बच गई. 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कॉल काटा और अपराधी की तलाश शुरू कर दी. फिलहला, हड़कंप के बाद शांति देवी को सुरक्षा दी गई और उनके बच्चों को सूचित किया गया. इस दौरान पुलिस प्रशासन ने बैंक और अनीता को उनके इस साहस और सतर्कता के लिए सम्मानित भी किया. 

Darshna Deep

Share
Published by
Darshna Deep

Recent Posts

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST

WhatsApp-Instagram पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, कर्नाटक में 24 साल का युवक गिरफ्तार; मोबाइल ने खोला राज

Pakistan terror links: कर्नाटक के बीदर में 24 वर्षीय विशाल कुमार मेट्रे को पाकिस्तान स्थित…

Last Updated: October 3, 2026 20:14:41 IST

Pitru Paksha: बेटे ही नहीं, बेटी-बहू भी कर सकती हैं श्राद्ध! माता सीता ने भी किया था राजा दशरथ का पिंडदान

Pitru Paksha: पितृ पक्ष में श्राद्ध और पिंडदान को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने…

Last Updated: October 3, 2026 19:35:29 IST

Ludhiana News: पहले घर दिलाने में की मदद, फिर दिखाई हैवानियत; एक सैनिक ने अपने साथी जवान की पत्नी से किया बलात्कार

लुधियाना में एक सैनिक पर अपने साथी सैनिक की पत्नी के साथ बलात्कार का आरोप…

Last Updated: October 3, 2026 19:20:46 IST