<

Noida Labour Protest: नोएडा प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? 10 पॉइंट्स में समझिए पूरा माजरा

Noida Labour Protest: नोएडा के फेज 2 इंडस्ट्रियल एरिया में कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन हिंसक रूप ले लिया. जिसमें कई गाड़ियों को आग के हवाले करने की बात भी सामने आ रही है.

Noida Labour Protest: नोएडा के फेज 2 इंडस्ट्रियल एरिया में कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर किया गया विरोध प्रदर्शन आगज़नी, पत्थरबाज़ी और तोड़फोड़ में बदल गया. इसके चलते भारी संख्या में पुलिस बल तैनात करना पड़ा और पूरे शहर में अफरा-तफरी मच गई. मज़दूरों के कई ग्रुप इकट्ठा हुए और उन्होंने इंडस्ट्रियल इलाकों की मुख्य सड़कों को जाम कर दिया, खासकर सेक्टर 1, 60 और 84 में.

जैसे ही यह आंदोलन तीसरे दिन में पहुंचा, मजदूरों पर आरोप लगे कि उन्होंने गाड़ियों में आग लगाई, संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और झड़पों के दौरान पत्थरबाजी की.

पुलिस ने किया बल का प्रयोग

पुलिस ने कुछ इलाकों में भीड़ को तितर-बितर करने और हालात को और बिगड़ने से रोकने के लिए बल का इस्तेमाल किया. अधिकारियों ने बताया कि हालात पर बारीकी से नजर रखी जा रही है और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. हालात को सामान्य बनाने की कोशिशें जारी हैं.

नोएडा प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ?

  1. नोएडा के फेज-2, सेक्टर 60, सेक्टर 62 और सेक्टर 84 में मुख्य रूप से विरोध प्रदर्शन हुआ. मदरसन नाम की एक कंपनी के पास प्रदर्शन खास तौर पर हिंसक हो गया.
  2. नोएडा की अलग-अलग कंपनियों में काम करने वाले मजदूर कम वेतन, बढ़ती महंगाई, काम करने की खराब स्थितियों और लंबे समय से लटकी मांगों को लेकर नाराज थे. वे वेतन बढ़ाने और काम करने के बेहतर माहौल की मांग कर रहे थे.
  3. बताया जा रहा है कि शुरुआत में मजदूरों का प्रदर्शन शांतिपूर्ण था. लेकिन पुलिस के साथ झड़प के बाद मजदूरों ने पत्थरबाजी, तोड़फोड़ और आगजनी शुरू कर दीं.
  4. नोएडा प्रदर्शन की वजह से संपत्ति का काफी नुकसान हुआ है. कई गाड़ियों में आग लगा दी गई है. पत्थरबाजी की घटनाएं भी सामने आईं. एक कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई. पुलिस की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा.
  5. विरोध प्रदर्शनों की वजह से दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर ट्रैफिक पूरी तरह से ठप हो गया. सड़कों पर कई किलोमीटर लंबी गाड़ियों की कतारें लग गईं.
  6. नेशनल हाईवे-9 और नोएडा लिंक रोड (चिल्ला बॉर्डर के रास्ते) बंद कर दिए गए. फरीदाबाद तक भी ट्रैफिक की आवाजाही बाधित हुई.
  7. जैसे ही प्रदर्शन की घटना सामने आई पुलिस ने नोएडा के अलग-अलग इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है. कम से कम बल का इस्तेमाल करके स्थिति को काबू में लाने की कोशिशें की गईं.
  8. वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. बैरिकेड लगाए गए और सुरक्षा जांच बढ़ा दी गई. कम से कम बल का इस्तेमाल करके स्थिति को काबू में लाने की कोशिशें की गईं. प्रदर्शनकारियों से हिंसा न करने की अपील की गई.
  9. नोएडा में आंदोलन को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई निर्देश जारी किए हैं. उन्होंने निर्देश दिया कि कंपनियों के कर्मचारियों के लिए मानकों को लागू किया जाए.
  10. पुलिस का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है. चिल्ला बॉर्डर को फिर से खोल दिया गया है. प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे अफ़वाहों पर ध्यान न दें, और हालात सामान्य करने के प्रयास जारी हैं.
  11. विरोध प्रदर्शनों के हिंसक हो जाने के बाद सीेएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि जो लोग कानून को अपने हाथ में लेंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. राज्य में जो भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में लेने की कोशिश करेगा, उसे जेल भेजा जाएगा.
Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

IND vs WI: चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…

Last Updated: October 14, 2026 23:29:57 IST

यूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 2018 के मानहानि मामले में कोर्ट ने फिर भेजा समन; 17 अक्टूबर को सुनवाई

Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…

Last Updated: October 14, 2026 22:19:36 IST

हनी सिंह की बढ़ी मुश्किलें; महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने फिर भेजा समन, पेश नहीं होने पर अल्टीमेटम

Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…

Last Updated: October 14, 2026 21:24:45 IST

दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाने पर विवाद, धरने पर अंकिता भंडारी का परिवार, राहुल-प्रियंका ने दिया समर्थन

Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…

Last Updated: October 14, 2026 21:04:38 IST

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST