<

दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्या-क्या काम हुआ? NXT Summit 2026 के मंच से रेखा गुप्ता ने दी जानकारी

Rekha Gupta in NXT Summit 2026: नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित NXT Summit 2026 में शामिल होकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपनी सरकार के एक साल पूरे होने का जश्न मनाया. इस दौरान उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी.

Rekha Gupta in NXT Summit 2026: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित NXT Summit 2026 में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी. दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण की रोकथाम को लेकर किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी. दिल्ली के विकास के बारे में बात करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में हमारी सरकार नई बनी है. लेकिन हमने एक साल में अपना बेस्ट देने का काम किया है.

आज मैं आप लोगों के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर अपने एक साल पूरे होने पर जश्न मना रही हूं. दिल्ली में हमने पॉलिसी इनोवेशन से लेकर टेक्नोलॉजी एडॉप्शन और नागरिक-आधारित गवर्नेंस पर काम किया है.

हर विभाग का किया डिजिटलाइजेशन

सबसे पहले जो देश के प्रधानमंत्री बोलते हैं कि डिजिटलाइजेशन और ट्रांसपैरेसी हमारी किसी भी प्लानिंग का एक बड़ा पार्ट है और उसी दिशा में हमने कोशिश की कि दिल्ली का हर प्रशासन डिजिटलाइज किया जाए. सीएम ग्रीवयांसेस पोर्टल को हमने लॉन्च किया. एसेट मैनेजमेंट पोर्टल को हमने लॉन्च किया. हर एक सेक्टर और हर एक मंत्रालय को हमने डिजिटलाइज करके ई-फाइलिंग के माध्यम से चाहे हो स्वास्थ्य क्षेत्र हो या शिक्षा का क्षेत्र हो या प्रशासनिक विभाग हो, सबको हमने डिजिटलाइज करने का काम किया है.

दिल्ली पूरे देश के लिए रॉल मॉडल के तौर पर कर रहा काम

इसके अलावा, उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि मैं ये समझती हूं कि दिल्ली पूरे देश के लिए एक रोल मॉ़डल के तौर काम कर रहा है. देश की राजधानी में एक नेक्स्ट एरा गवर्नेंस का मॉडल तैयार किया है. उसके बारे में बताते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है. आज दिल्ली पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रही है और डिजिटल गवर्नेंस इनीशिएटिव बहुत शानदार तरीके से और प्रभावी तौर से दिल्ली में लागू किए गए हैं. हमने कोशिश की कि दिल्ली का हर स्कूल डिजिटलाइज हो, हर क्लास रूम स्मार्ट क्लास रूम हो, हर स्कूल में कंप्यूटर लैब्स हो, हर स्कूल में डिजिटल लाइब्रेरेरी हो, हर स्कूल में बेस्ट स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रचर हो और ये सब कुछ दिल्ली को एक रोल मॉडल बनाने के लिए है.

शिक्षा के क्षेत्र में क्या-क्या काम हुआ?

दिल्ली की आबादी आप में से कई देशों से ज्यादा है. दिल्ली की आबादी 3 करोड़ की है. मुझे नहीं पता कि दुनिया में किस-किस देश से ज्यादा आबादी दिल्ली की है. फिर भी हम ये सोचते हैं कि हर बच्चा अपनी शिक्षा को अच्छे तरीके से पूरा करे, हर बेटी कम से कम ग्रेजुएट हो और हर बच्चा इस शिक्षा के माध्यम से अपने लिए एक ऐसा भविष्य तय करें तो उसे अपने पैरों पर खड़ा होने का मौका दें. इसी दिशा में दिल्ली सरकार काम कर रही है.

स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्या-क्या काम हुआ?

दिल्ली को हम हेल्थ केयर का हब बनाना चाहते हैं. जहां पूरी दुनिया से लोग अच्छा इलाज लेने के लिए, अच्छे डॉक्टर की तलाश में दिल्ली पहुंचते हैं. पूरी दुनिया में सबसे हेल्थ केयर इंफ्रास्ट्रचर यदि कहीं है तो वो दिल्ली शहर में हैं. दिल्ली के स्वास्थ्य क्षेत्र में पिछले एक साल में हमने अपने अस्पतालों के लिए अत्याधुनिक मशीनें खरीदीं. हमने पूरे अस्पताल प्रशासन को डिजिटलाइज किया, ताकि ऑनलाइन ओपीडी बुकिंग, डिजिटल स्लीप और रियल टाइल मरीजों का रिकॉर्ड रखा जा रहा है. आज दिल्ली के अस्पताल शानदार है. देश और दुनिया के लाखों लोग यहां आकर अपना इलाज करते हैं और उनका जान बचाने का काम दिल्ली करती है. 

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

जाह्नवी कपूर के AI वीडियो पर जूनियर NTR का फूटा गुस्सा, कहा-दोषियों के खिलाफ लूंगा लीगल एक्शन

NTR AI Video: जूनियर एनटीआर ने ‘देवरा: पार्ट 1’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ से जुड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 17:35:23 IST

Odisha News: खाने में छिपकली? ओडिशा विश्वविद्यालय में हॉस्टल के भोजन को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस तैनात

ओडिशा के सेंटूरियन विश्वविद्यालय के जटनी परिसर में छात्रों ने छात्रावास के भोजन की कथित…

Last Updated: October 4, 2026 17:33:56 IST

Shreyas Iyer on Vaibhav: जिस सवाल का पूरी दुनिया ढूंढ रही थी जवाब, श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर खोला वो राज़!

Shreyas Iyer Statement on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर…

Last Updated: October 4, 2026 17:24:10 IST

कुर्सी बदलते ही बदल जाता है इस जिले का नाम! अब सीएम योगी ने ‘संत रविदास नगर’ करने का फिर से किया एलान

Bhadohi Name Changed: यूपी के विश्वप्रसिद्ध कालीन नगरी भदोही का नाम एक बार फिर बदलने…

Last Updated: October 4, 2026 16:53:35 IST

Jio IPO का इंतजार खत्म होने के करीब, अक्टूबर में लिस्टिंग की चर्चा, जानें पूरा प्लान

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO को लेकर अक्टूबर में बड़ा अपडेट सामने आ सकता…

Last Updated: October 4, 2026 16:38:09 IST

बेटे के इलाज के लिए लाखों का कर्जा, फिर तलाक और एलिमनी… नोएडा के Supernova से संभव जैन ने क्यों लगाई छलांग?

Noida News: हाल ही में नोएडा की ऊंची इमारज सुपरनोवा से कूदकर एक व्यक्ति ने…

Last Updated: October 4, 2026 16:36:08 IST