<
Categories: राज्य

ओडिशा: जनाक्रोश के आगे झुकी सरकार, विधायकों-मंत्रियों के वेतन वृद्धि का बिल लिया वापस

जनता की तीव्र नाराजगी और विरोध के दबाव में ओडिशा सरकार ने विधायकों, मंत्रियों, मुख्यमंत्री, स्पीकर व डिप्टी स्पीकर के वेतन-भत्तों व पेंशन में प्रस्तावित बढ़ोतरी वाले चार विधेयकों को वापस ले लिया है. इन विधेयकों के पारित होने के बाद विधायकों के मासिक वेतन-भत्ते को बढ़ाने का प्रावधान था.

Odisha News: जनता की तीव्र नाराजगी और विरोध के दबाव में ओडिशा सरकार ने विधायकों, मंत्रियों, मुख्यमंत्री, स्पीकर व डिप्टी स्पीकर के वेतन-भत्तों व पेंशन में प्रस्तावित बढ़ोतरी वाले चार विधेयकों को वापस ले लिया है. 

ये विधेयक विधानसभा से पारित हो चुके थे, मगर राज्यपाल की मंजूरी का इंतजार कर रहे थे. इन विधेयकों के पारित होने के बाद विधायकों के मासिक वेतन-भत्ते को 1.11 लाख रुपये से बढ़ाकर 3.45 लाख रुपये करने का प्रावधान था.

वापस लिए गए विधेयक

सरकार ने निम्नलिखित चार विधेयकों को औपचारिक रूप से लौटा दिया है:

  • ओडिशा विधानसभा सदस्य वेतन, भत्ता एवं पेंशन (संशोधन) विधेयक, 2025
  • ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष वेतन एवं भत्ता (संशोधन) विधेयक, 2025
  • ओडिशा विधानसभा उपाध्यक्ष वेतन एवं भत्ता (संशोधन) विधेयक, 2025
  • ओडिशा मंत्रियों के वेतन एवं भत्ते (संशोधन) विधेयक, 2025

बता दें कि ये सभी विधेयक 9 दिसंबर 2025 को शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन सर्वसम्मति से पास हुए थे. अब इन्हें वापस लेने के बाद विधायकों के वेतन-भत्ता व पेंशन में कोई बदलाव फिलहाल लागू नहीं होगा.

प्रस्तावित बढ़ोतरी का विवरण

विधेयकों में विधायकों के मासिक वेतन-भत्ते को 1.11 लाख रुपये से बढ़ाकर 3.45 लाख रुपये करने का प्रावधान था, जो देश के सबसे ऊंचे वेतनमानों में शुमार होता. इसके तहत, मुख्यमंत्री का पैकेज 98 हजार से 3.74 लाख रुपये, स्पीकर व डिप्टी स्पीकर के भत्तों में भारी वृद्धि प्रस्तावित थी. साथ ही पूर्व विधायकों की पेंशन 30 हजार से 80 हजार रुपये मासिक करने के साथ अतिरिक्त कार्यकाल पर बढ़ोतरी, वाहन व आतिथ्य भत्तों में संशोधन भी शामिल था.

विरोध की शुरुआत व राजनीतिक प्रतिक्रियाएं

सीपीआई(एम) के एकमात्र विधायक लक्ष्मण मुंडा ने सबसे पहले इस पर आपत्ति जताई थी. बाद में बीजेडी अध्यक्ष नवीन पटनायक ने बढ़ी सैलरी लेने से इनकार कर दिया, जिससे ये मुद्दा गरमा गया. इसके बाद सभी दलों के विधायकों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर विधेयक पर पुनर्विचार करने की मांग की. भाजपा विधायक पद्मलोचन पंडा ने बताया कि सभी मंत्रियों-विधायकों की सहमति से बिल वापस लिया गया, क्योंकि मौजूदा समय में यह अनुपयुक्त है; टैक्स का पैसा जनहित में खर्च होना चाहिए. भविष्य में इस विधेयक पर विचार संभव है.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

श्रेयस अय्यर की बड़ी गलती, बीसीसीआई ने लगा दिया भारी जुर्माना; IPL 2026 के बने पहले ऑफेंडर

IPL 2026 Shreyas Iyer: आईपीएल 2026 में कल खेले गए मैच में श्रेयस अय्यर को…

Last Updated: April 1, 2026 12:37:24 IST

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने दी बड़ी राहत, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं होगा परिवर्तन, जनहित में लिया गया फैसला

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि रेगुलर पेट्रोल और डीजल की…

Last Updated: April 1, 2026 12:30:35 IST

बंदर के डर से पूरी गली हो गई खाली, दादी की दादागिरी भी फेल; आप मत देखना यह वीडियो

Monky Attack Viral Video: दिल्ली में बंदर द्वारा एक बुजुर्ग महिला पर हमला करने का…

Last Updated: April 1, 2026 12:26:07 IST

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ की आई आंधी, वर्ल्डवाइड 1400 करोड़ के पार; 13वें दिन फिल्म ने छापे इतने रुपये

Dhurandhar 2 Box Office: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाए…

Last Updated: April 1, 2026 12:08:14 IST

1 या 2 अप्रैल क्या है चैत्र पूर्णिमा सही तिथि? जानें उदया तिथि, व्रत नियम और शुभ मुहूर्त की पूरी जानकारी

Chaitra Purnima 2026: हिंदू धर्म में चैत्र पूर्णिमा का विशेष धार्मिक महत्व होता है,इस साल…

Last Updated: April 1, 2026 11:55:31 IST

महिला ने CV की जगह भेज दिया Blinkit का इनवॉइस, लिखा, ‘मैं अपनी सबसे बड़ी…’, हंसते-हंसते लोटपोट हुए लोग

सोशल मीडिया पर एक महिला का मजेदार कन्फेशन वायरल हो गया है, जिसमें उसने जॉब…

Last Updated: April 1, 2026 11:42:40 IST