<
Categories: क्रिकेट

श्रेयस अय्यर की बड़ी गलती, बीसीसीआई ने लगा दिया भारी जुर्माना; IPL 2026 के बने पहले ऑफेंडर

IPL 2026 Shreyas Iyer: आईपीएल 2026 में कल खेले गए मैच में श्रेयस अय्यर को धीमी ओवर गति बनाए रखने का दोषी पाया गया और बीसीसीआई ने उनपर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया.

Shreyas Iyer IPL 2026: श्रेयस अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को मंगलवार (31 मार्च, 2026) को न्यू चंडीगढ़ में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने का दोषी पाया गया. पंजाब किंग्स ने IPL 2026 में 2022 के चैंपियन गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से हराकर अपनी शुरुआत की.

टीम ने मध्यक्रम के लड़खड़ाने के बावजूद जीत हासिल की. श्रेयस अय्यर को आईपीएल समिति ने फटकार लगाई है और उन्हें इस गलती के लिए चेतावनी भी दी गई है. आइए जानते हैं कि श्रेयस अय्यर को किस गलती की वजह से आईपीएल समिति ने फटकार लगाई है और जुर्माना लगाया है.

आईपीएल समिति ने क्या कहा?

आईपीएल द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना लगाया गया है, क्योंकि उनकी टीम ने न्यू चंडीगढ़ के न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स (GT) के खिलाफ TATA इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर 4 के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखी. इसके अलावा, कहा गया है कि चूंकि आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत  यह उनकी टीम की इस सीज़न की पहली गलती थी (जो न्यूनतम ओवर गति से संबंधित है), इसलिए अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.

अय्यर पर पहले भी लग चुका है जुर्माना

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब अय्यर को इस गलती के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है. पिछले साल अय्यर को धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए BCCI से एक बार नहीं, बल्कि दो बार सजा मिली थी. अपनी पहली गलती के लिए पहले ही 12 लाख रुपये का जुर्माना झेल चुके अय्यर पर टूर्नामेंट के दौरान इस गलती को दोहराने पर बाद में 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Share
Published by
Sohail Rahman

Recent Posts

Mangalore Refinery Blast: MRPL रिफाइनरी में जोरदार धमाका, कई KM तक गूंजी आवाज; काले धुएं से मची अफरा-तफरी

Mangalore Mrpl Blast: धमाके की आवाज मंगलुरु एयरपोर्ट तक भी सुनाई दी. एयरपोर्ट के प्रशासनिक…

Last Updated: September 30, 2026 13:55:16 IST

सर्वोटेक ने ‘नवआरंभ 2026’ में नेक्स्ट-जेन सोलर इनवर्टर्स लॉन्च कर चैनल पार्टनरशिप का जश्न मनाया

नई दिल्ली,29 सितंबर: सर्वोटेक रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी समाधानों की भारत…

Last Updated: September 30, 2026 13:52:20 IST

IND VS WI: कौन हैं जम्मू और कश्मीर के स्टार पेसर औकिब नबी? जिन्होंने भारतीय टीम में किया डेब्यू; हैरान कर देने वाले हैं कारनामें

Auqib Nabi Debut: जम्मू कश्मीर से आने वाले राइट आर्म मीडियम फास्ट गेंदबाज आकिब नबी…

Last Updated: September 30, 2026 13:48:41 IST

जम्मू राइजिंग समिट में ज़ीनत कुरैशी ने GCC बाजार से जुड़ने का सुझाव दिया

विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…

Last Updated: September 30, 2026 13:37:21 IST

Dubai Flight Hijack: पायलट ने दबाया हाइजैक अलर्ट? दुबई-तेलअवीव फ्लाइट में मचा हड़कंप, सऊदी अरब में लैंडिंग

Dubai to Tel Aviv Flight Hijack Signal: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई उड़ान…

Last Updated: September 30, 2026 13:26:41 IST

गणेशोत्सव बना जीवनदान का उत्सव: एक लाख से अधिक भक्तों ने लिया अंगदान का संदेश

गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…

Last Updated: September 30, 2026 13:22:23 IST