<
Categories: देश

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने दी बड़ी राहत, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं होगा परिवर्तन, जनहित में लिया गया फैसला

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि रेगुलर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. वैश्विक पेट्रोलियम कीमतों में पिछले एक महीने में 100% तक की बढ़ोतरी के बावजूद सरकार ने आम उपभोक्ताओं को राहत दी है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि रेगुलर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. दिल्ली में ये कीमतें क्रमशः 94.77 रुपये प्रति लीटर और 87.67 रुपये प्रति लीटर बरकरार हैं. 

वैश्विक पेट्रोलियम कीमतों में पिछले एक महीने में 100% तक की बढ़ोतरी के बावजूद सरकार ने आम उपभोक्ताओं को राहत दी है. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों की अफवाह के बीच पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने जनता को स्पष्ट जानकारी दी है.

PSU OMCs पर भारी नुकसान

मंत्रालय के अनुसार, पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (PSU OMCs) को 1 अप्रैल 2026 तक रेगुलर पेट्रोल पर 24.40 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 104.99 रुपये प्रति लीटर का अंडर-रिकवरी नुकसान हो रहा है. दुनिया के अन्य देशों में ईंधन कीमतें 30-50% तक बढ़ चुकी हैं, जबकि भारत में स्थिरता बनी हुई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर जानकारी देते हुए का, “हाल ही में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी केवल प्रीमियम पेट्रोल वेरिएंट्स; XP95, Power95, Speed जैसे हाई-ऑक्टेन परफॉर्मेंस उत्पादों पर लागू हुई है. इनकी कीमतें हर दो हफ्तों में समायोजित होती हैं. कुल बिक्री में इनकी हिस्सेदारी मात्र 2% से 5% है, और वाहन चालक अपनी पसंद से इन्हें अधिक कीमत पर खरीदते हैं. रेगुलर पेट्रोल-डीजल हर पंप पर पुरानी दरों पर उपलब्ध रहेंगे।”

उपभोक्ताओं के लिए राहत

यह नीति आम जनता के हित में है, क्योंकि अधिकांश वाहन रेगुलर ईंधन पर चलते हैं. सरकार ने वैश्विक संकट के समय उपभोक्ता बोझ कम रखने को प्राथमिकता दी है. OMCs को होने वाला नुकसान राष्ट्रीय हित में है.

वैश्विक बाजार में तेल कीमतों के दोगुने होने से भारत जैसे आयात-निर्भर देशों पर दबाव बढ़ा है. फिर भी, स्थिर कीमतें महंगाई नियंत्रण में मदद करेंगी. प्रीमियम फ्यूल के उपयोगकर्ता, जो संख्या में कम हैं, ही इस नीति से प्रभावित हुए हैं. यह संतुलित दृष्टिकोण लंबे समय तक ईंधन सुरक्षा सुनिश्चित करेगा.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Silver Price Today: चांदी खरीदने से पहले जरूर देखें आज का भाव, आपके शहर में कितना है रेट?

Silver Rate Today 4 Oct 2026: चांदी खरीदने से पहले आज का ताजा भाव जानना…

Last Updated: October 4, 2026 10:43:53 IST

KBC 18: बाबू पट्टी को याद कर भावुक हुए बिग बी, ग्रामीणों से हाथ जोड़कर मांगी माफी; फिर कर डाला ये बड़ा वादा

KBC 18: 'कौन बनेगा करोड़पति' में बाबू पट्टी का नाम सुनकर अमिताभ बच्चन भावुक हो…

Last Updated: October 4, 2026 10:21:53 IST

Nainital Traffic Jam: पहाड़ों पर छुट्टियां मनाने पहुंचे, लेकिन सड़क पर बीती रात! नैनीताल-कैंची धाम के हालात चौंकाने वाले

Nainital Traffic Jam: तीन दिन की छुट्टी में नैनीताल में करीब 15 हजार पर्यटक पहुंचे.…

Last Updated: October 4, 2026 09:23:43 IST

Bageshwar Dham में ऐसा क्या हो रहा है? धीरेंद्र शास्त्री ने लड़कियों को अकेले आने से किया मना; कहा-हर दिन किसी न किसी…

धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम आने वाली माताओं और बहनों से अपील करते हुए कहा,…

Last Updated: October 4, 2026 09:19:19 IST