जनता की तीव्र नाराजगी और विरोध के दबाव में ओडिशा सरकार ने विधायकों, मंत्रियों, मुख्यमंत्री, स्पीकर व डिप्टी स्पीकर के वेतन-भत्तों व पेंशन में प्रस्तावित बढ़ोतरी वाले चार विधेयकों को वापस ले लिया है. इन विधेयकों के पारित होने के बाद विधायकों के मासिक वेतन-भत्ते को बढ़ाने का प्रावधान था.
ओडिशा सरकार ने विधायकों-मंत्रियों के वेतन वृद्धि का बिल लिया वापस
Odisha News: जनता की तीव्र नाराजगी और विरोध के दबाव में ओडिशा सरकार ने विधायकों, मंत्रियों, मुख्यमंत्री, स्पीकर व डिप्टी स्पीकर के वेतन-भत्तों व पेंशन में प्रस्तावित बढ़ोतरी वाले चार विधेयकों को वापस ले लिया है.
ये विधेयक विधानसभा से पारित हो चुके थे, मगर राज्यपाल की मंजूरी का इंतजार कर रहे थे. इन विधेयकों के पारित होने के बाद विधायकों के मासिक वेतन-भत्ते को 1.11 लाख रुपये से बढ़ाकर 3.45 लाख रुपये करने का प्रावधान था.
सरकार ने निम्नलिखित चार विधेयकों को औपचारिक रूप से लौटा दिया है:
बता दें कि ये सभी विधेयक 9 दिसंबर 2025 को शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन सर्वसम्मति से पास हुए थे. अब इन्हें वापस लेने के बाद विधायकों के वेतन-भत्ता व पेंशन में कोई बदलाव फिलहाल लागू नहीं होगा.
विधेयकों में विधायकों के मासिक वेतन-भत्ते को 1.11 लाख रुपये से बढ़ाकर 3.45 लाख रुपये करने का प्रावधान था, जो देश के सबसे ऊंचे वेतनमानों में शुमार होता. इसके तहत, मुख्यमंत्री का पैकेज 98 हजार से 3.74 लाख रुपये, स्पीकर व डिप्टी स्पीकर के भत्तों में भारी वृद्धि प्रस्तावित थी. साथ ही पूर्व विधायकों की पेंशन 30 हजार से 80 हजार रुपये मासिक करने के साथ अतिरिक्त कार्यकाल पर बढ़ोतरी, वाहन व आतिथ्य भत्तों में संशोधन भी शामिल था.
सीपीआई(एम) के एकमात्र विधायक लक्ष्मण मुंडा ने सबसे पहले इस पर आपत्ति जताई थी. बाद में बीजेडी अध्यक्ष नवीन पटनायक ने बढ़ी सैलरी लेने से इनकार कर दिया, जिससे ये मुद्दा गरमा गया. इसके बाद सभी दलों के विधायकों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर विधेयक पर पुनर्विचार करने की मांग की. भाजपा विधायक पद्मलोचन पंडा ने बताया कि सभी मंत्रियों-विधायकों की सहमति से बिल वापस लिया गया, क्योंकि मौजूदा समय में यह अनुपयुक्त है; टैक्स का पैसा जनहित में खर्च होना चाहिए. भविष्य में इस विधेयक पर विचार संभव है.
Dhirendra Shastri Vs Ludhiana Shahi Imam: शास्त्री ने शाही इमाम से लिखित में माफी मांगने…
Arbaaz Khan Viral Video: अरबाज खान एक इवेंट में मीडिया से बात कर रहे थे,…
मध्य प्रदेश के बदनवार जिले के नयागांव में एक तेज रफ्तार वाहन ने कथित तौर…
Madras Regiment Arms Theft Case: हैदराबाद के मद्रास रेजीमेंट में हुई हथियार चोरी के मामले…
iPhone 18 Pro Max: Apple का कहना है कि जिन फ़ोन में पहले से नेटवर्क…
Jharkhand News: शताब्दी एक्सप्रेस में सहयात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोपी एक यात्री को…