<

भारत में फिर मां बनने वाली है पाकिस्तान की महिला, नाम तो जानते ही होंगे आप?

seema haider pregnant: ग्रेटर नोएडा में रह रहीं सीमा हैदर एक बार फिर प्रेग्नेंट हैं. उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर इसकी जानकारी दी है. सीमा हैदर को पाकिस्तानी भाभी कहा जाता है.

Seema Haider Pregnant: वर्ष 2023 में भारत में अवैध तरीके से दाखिल होने वालीं सीमा हैदर अब छठी बार मां बनने वाली हैं. पूरे भारत में ‘पाकिस्तानी भाभी’ के नाम से मशहूर सीमा हैदर खुद ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपने प्रेग्नेंट होने की जानकारी शेयर की है. सीमा हैदर और सचिन मीणा ने अपने यूट्यूब चैनल पर पिछले दिनों वीडियो अपलोड किए. इनमें से एक वीडियो के थंबनेल में सीमा हैदर ने बताया कि वह प्रेग्नेंट हैं. यहां पर यह बताना जरूरी है कि भारत में सचिन मीणा और सीमा हैदर का यह दूसरा बच्चा है, जबकि 4 बच्चों को वह पाकिस्तान से लेकर आई हैं. इस हिसाब से सीमा हैदर छठीं बार मां बनने वाली हैं. सीमा हैदर इसी साल मार्च महीने में सचिन के बच्चे की मां बनी हैं. 

बरतनी कर दी सावधानी

सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में सीमा हैदर यह भी संकेत देती हैं कि वह प्रेग्नेंट हैं और कथित तौर पर पति सचिन मीणा उन्हें भारी वजन उठाने से रुकने का संकेत दे रहे हैं. इस तरह पाकिस्तान से भागकर अवैध तरीके से नेपाल के रास्ते अपने चार बच्चों के साथ भारत में आई पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. ऑनलाइन गेम PUBG Mobile के ज़रिए सीमा हैदर को ग्रेटर नोएडा के रहने वाले सचिन मीणा से प्यार हो गया था. अब वह छठे बच्चे की उम्मीद कर रही है, जबकि सचिन के साथ उनका दूसरा बच्चा है. 

पहले बच्चे का भी सोशल मीडिया के जरिये किया था खुलासा

पहली प्रेग्नेंसी का खुलासा भी सीमा हैदर ने सोशल मीडिया के जरिये किया था. उस दौरान भी वायरल हुए एक वीडियो में सीमा हैदर अपना बेबी बंप दिखाती हुई दिख रही थीं. वायरल वीडियो की शुरुआत हैदर को जी मिचलाने और चक्कर आने से होती है. इसके बाद जैसे-जैसे वीडियो आगे बढ़ता है वह प्रेग्नेंसी टेस्ट करती हैं, जिससे उसकी प्रेग्नेंसी कन्फर्म हो जाती है. इसी पल वह सचिन को कमरे में बुलाती है और उसे सरप्राइज़ के लिए अपनी हथेली खोलने के लिए कहती हैं. पॉजिटिव टेस्ट रिजल्ट देखकर सचिन की खुशी का ठिकाना नहीं रहता. इसके बाद सचिन मीणा कथित तौर पर अपनी पत्नी सीमा हैदर को कसकर गले लगाते हैं. 

यहां जानिये सीमा हैदर के पांचों बच्चों के नाम

वहीं, सीमा हैदर का दावा है कि उसने हिंदू धर्म अपनाकर नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में सचिन से शादी की. इसके बाद ग्रेटर नोएडा में सचिन और अपनी पहली शादी से हुए चार बच्चों के साथ रह रही है. फिलहाल सीमा के पास 5 बच्चे हैं. सीमा हैदर के बच्चों का नाम फरहान अली था. अब उसका नाम अब राज है. बेटियों फरवा, फरिहा बतूल और फरहा का नाम बदलकर प्रियंका, मुन्नी और परी रख दिया गया है.  उनके पहले पति (गुलाम हैदर) पाकिस्तान में ही रहते हैं. बता दें कि 18 मार्च, 2025 को सीमा हैदर ने बेटी को जन्म दिया था जिसका नाम उसने भारती रखा है. सीमा हैदर मई 2023 से वह सचिन के घर में रह रही हैं वह खुद को अब सचिन की पत्नी बताती है. दोनों का दावा है कि वे शादी कर चुके हैं. नियमानुसार, सीमा हैदर ने पति गुलाम हैदर से तलाक नहीं लिया है, इसलिए यह शादी वैध नहीं मानी जा सकती है. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

अनंत सिंह और नीलम देवी को एक और झटका, JDU से बाहर करने के बाद सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस

Anant Singh: बिहार की राजनीति में अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी इन दिनों…

Last Updated: October 26, 2026 17:52:19 IST

Kal Ka Rashifal 27 October 2026: जानें सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा करियर, कारोबार, धन मंगलवार का दिन

Kal Ka Rashifal 27 October 2026: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का…

Last Updated: October 26, 2026 17:53:02 IST

सरकारी नौकरी में सैलरी के अलावा रिटायरमेंट पर मिलते हैं कई फायदे, पेंशन से लेकर ग्रेच्युटी तक जानें नियम

Government Retirement Benefits: सरकारी नौकरी में कर्मचारियों को सैलरी और भत्तों के अलावा रिटायरमेंट के…

Last Updated: October 26, 2026 17:40:29 IST

Kanpur Crime: बच्चों के विवाद में हैवान बनी भाभी! देवर के प्राइवेट पार्ट पर काटा, लगे 55 टांके

Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में दो बच्चों के बीच शुरू हुआ झगड़ा…

Last Updated: October 26, 2026 17:35:13 IST

IND vs NZ 3rd T20I Live Streaming: कब और कहां देखें भारत-न्यूजीलैंड का मैच, जानें पूरी डिटेल

IND vs NZ 3rd T20I Live Streaming 2026: भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20 मैच 27 अक्टूबर…

Last Updated: October 26, 2026 16:31:09 IST