IND vs SA 3rd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मैच 6 दिसंबर को खेला जाएगा. इस मैच में सभी की निगाहें विराट कोहली पर रहेंगे. जानें इस मैच से जुड़ी सारी जानकारी...
IND vs SA 3rd ODI Live Streaming: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मैच शनिवार को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा. इस मैच में दोनों टीमें सीरीज जीतने के लिए अपना पूरा जोर लगाएंगी. फिलहाल सीरीज 1-1 से बराबरी पर है. 6 दिसंबर को इस सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाने वाला है. साथ ही तीसरा वनडे मैच काफी ज्यादा रोमांचक होने वाला है. इस मैच में सभी की निगाहें विराट कोहली पर होंगी, जो लगातार पिछले 2 वनडे में शतक लगा चुके हैं. इस वनडे में विराट कोहली के पास एक बार फिर शतकों की हैट्रिक लगाने का मौका है.
भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल चोटिल होने के चलते वनडे सीरीज से बाहर हैं. उनकी गैरमौजूदगी में केएल राहुल ने टीम इंडिया की की कमान संभाली. केएल राहुल की कप्तानी में टीम इंडिया ने रांची में खेले गए पहले वनडे में 17 रनों से जीत दर्ज की. हालांकि दूसरे वनडे में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा. इसके चलते सीरीज निर्णायक मुकाबले में पहुंच गया है, जहां पर दोनों टीमों के लिए करो या मरो की स्थिति है.
दूसरे वनडे में भारतीय टीम को खराब गेंदबाजी के शिकस्त झेलनी पड़ी थी. ऐसे में टीम इंडिया तीसरे वनडे के लिए कुछ बदलाव कर सकते हैं. भारतीय टीम के ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को बेंच पर बैठाया जा सकता है क्योंकि वे दोनों वनडे मैचों में बल्लेबाजी करते हुए काफी जूझते दिखाई दिए. साथ ही गेंदबाजी में कुछ कमाल नहीं कर पाए. ऐसे में हो सकता है कि हेड कोच गौतम गंभीर ऋषभ पंत को मैदान में उतारें. पंत के अलावा टीम इंडिया तिलक वर्मा को खिलाने पर विचार कर सकती है. उन्होंने अभी तक इस सीरीज में कोई मैच नहीं खेला है.
दूसरी ओर भारतीय टीम खराब फॉर्म में चल रहे प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेइंग-11 से बाहर कर सकती है. पिछले मैच में प्रसिद्ध कृष्णा ने 10 से ज्यादा की इकॉनमी से रन लुटाए थे. उनकी जगह पर नीतीश कुमार रेड्डी को शामिल किया जा सकता है. रेड्डी निचले क्रम में बल्लेबाजी करने के साथ ही तेज गेंदबाजी भी कर सकते हैं.
वहीं, साउथ अफ्रीका की टीम में शायद ही कोई बदलाव नजर आएगा. टेम्बा बावुमा की कप्तानी में टीम ने दूसरे वनडे में जीत हासिल की है. ऐसे में साउथ अफ्रीका दूसरे वनडे में खेले खिलाड़ियों के साथ ही मैदान पर उतर सकती है.
भारत बनाम साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. दोपहर 1 बजे टॉस होगा, जिसके बाद 1:30 से खेल की शुरुआत होगी.
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मैच स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर लाइव देखा जा सकेगा. साथ ही टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर तीसरा वनडे मैच देख सकते हैं.
जियो हॉटस्टार ऐप पर भारत बनाम साउथ अफ्रीका के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सकेगी. इसके अलावा जियो हॉटस्टार की वेबसाइट पर भी लाइव स्ट्रीमिंग होगी.
भारत की संभावित प्लेइंग-11: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, ऋषभ पंत, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव.
साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग-11: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडन मार्करम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्जके, टोनी डी जोर्जी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नांद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी.
IND vs NZ 3rd T20I Live Streaming 2026: भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20 मैच 27 अक्टूबर…
Rewa Medical College video case: रीवा मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. केडी सिंह से जुड़े…
Jamia Protest: दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में बीते कई दिनों से प्रदर्शन चल…
Kolkata News: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक परिवार को अपनी बेटी का रिश्ता…
Jhansi Hotel Wife Death Case:मुस्कान सिमौलिया की शादी के तीन महीने बाद ही संदिग्ध हालात…
Mathura Crime:पुलिस ने सबसे पहले युवती के परिवार से पूछताछ की. वे गोलमोल जवाब देते…