Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > किसकी नजर में सीएम योगी आदित्यनाथ हैं ‘धुरंधर’, अखिलेश यादव के बारे में ये क्या कह दिया?

किसकी नजर में सीएम योगी आदित्यनाथ हैं ‘धुरंधर’, अखिलेश यादव के बारे में ये क्या कह दिया?

Pooja Pal on Samajwadi Party: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इसी कड़ी में विधायक पूजा पाल ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने इस स्थिति को सपा का ल्यारी राज करार दिया तो वहीं दूसरी तरफ सीएम योगी को धुरंधर करार दिया.

Written By: Sohail Rahman
Last Updated: April 11, 2026 21:36:45 IST

Mobile Ads 1x1

Pooja Pal on Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections) भले ही 2027 में होने वाला है. लेकिन इसको लेकर चर्चा अभी से शुरू हो गई है. सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. इस बीच आरोप-प्रत्यारोप की भी खबर सामने आ रही है. इसी कड़ी में विधायक पूजा पाल ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कौशांबी में पाल समाज की एक बेटी के साथ हुई घटना को लेकर सपा कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाए.

पूजा पाल ने कहा कि जैसे-जैसे 2027 का विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे सपा से जुड़े तत्वों का आतंक बढ़ता जा रहा है.

पूजा पाल ने सपा पर लगाया ये आरोप

पूजा पाल ने आरोप लगाया कि प्रदेश में सपा समर्थित अपराधी माहौल खराब करने में जुटे हैं. उन्होंने इस स्थिति को सपा का ल्यारी राज करार दिया. सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए पूजा पाल ने कहा कि चुनाव से पहले उनके संरक्षण में कुछ लोग प्रदेश में डर और दबाव का माहौल बना रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि ओबीसी समाज समेत कई वर्गों को निशाना बनाया जा रहा है और उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है.

सीएम योगी की सराहना की

विधायक पूजा पाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश का सौभाग्य है कि यहां एक धुरंधर मुख्यमंत्री हैं, जो अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि सरकार कानून-व्यवस्था को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है और अपराधियों के खिलाफ लगातार सख़्त कार्रवाई जारी है. पूजा पाल ने अपने पुराने संघर्षों का जिक्र करते हुए कहा कि वह पहले भी ऐसे तत्वों के सामने नहीं झुकी थीं और आगे भी नहीं झुकेंगी. उन्होंने स्पष्ट किया कि वह जनता की सुरक्षा और सम्मान के मुद्दे पर लगातार आवाज उठाती रहेंगी.

बयानबाजी तेज

बहरहाल पूजा पाल के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज होने के आसार हैं, माना जा रहा है कि यूपी में 2027 के चुनाव की तारीख जैसे जैसे नज़दीक आती जाएगी वैसे-वैसे राजनीतिक दलों के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर अब और भी ज्यादा गति पकड़ेगा और इसके स्तर में गिरावट भी देखी जा सकती है. बहरहाल यह स्तर कितना नीचे जाएगा यह तो आगे आने वाला वक्त ही बताएगा. फिलहाल तो मामला सपा के ल्यारी राज और धुरंधर सीएम तक पहुंच ही चुका है.

MORE NEWS