Punjab News: पंजाब के तरनतारन के डीएसपी वाली गली से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां मोमोज और चाप खाने के कुछ ही देर बाद मासूम भाई-बहन की मौत हो गई.
पंजाब के तरनतारन में मोमोज और चाप खाने से सगे भाई-बहन की मौत हो गई है.
Punjab News: पंजाब के तरनतारन से बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. जिसमें दो भाई-बहनों की कथित तौर पर मोमोज और सोया चाप खाने से मौत हो गई. दोनों बच्चों की मौत के बाद परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार वालों ने जानकारी देते हुए बताया कि मरने वालों की पहचान आरव (5 साल) और दानिका (7 साल) के तौर पर हुई है.
जानकारी सामने आ रही है कि यह घटना शनिवार रात दरासर के पास डीएसपी गली में हुई. परिवार वालों के मुताबिक, भाई-बहनों ने कल शाम कुछ खाने की जिद की, जिसके बाद उनके पिता उनके लिए मोमोज और चाप लाए.
दोनों फास्ट फूड खाने के थोड़ी देर बाद रात में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. इस पूरे मामले पर एक रिश्तेदार ने कहा कि अचानक दोनों बच्चों के शरीर पर लाल धब्बे दिखने लगे. जब हम उन्हें हॉस्पिटल ले जाने का इंतज़ाम कर रहे थे, तभी बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.
पुलिस बच्चों की मौत के असली कारण का पता लगाने के लिए सभी एंगल से जांच कर रही है. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, जिससे मौत के कारणों के बारे में और पता चलेगा. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जिस स्ट्रीट वेंडर से पीड़ितों के पिता ने फास्ट फूड आइटम खरीदे थे, उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए तरनतारन हॉस्पिटल भेज दिए गए हैं. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर सच्चाई सामने आ जाएगी.
गुरुग्राम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक महिला रैपिडो…
पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड की राज्यसभा सीटों के लिए बीजेपी के नए उम्मीदवारों के ऐलान…
जयपुर के एक कोचिंग सेंटर में एक शिक्षक ने अपने सहपाठियों के सामने एक छात्र…
UP News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…
Swatantrata Senani Express Train Snake Video: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच में ऊपरी बर्थ…
Who Won Irani Cup 2026: ऋषभ पंत ने अपने जन्मदिन पर फैंस को ऐसा तोहफा…