India UK Trade Deal: भारत और ब्रिटेन के बीच हुए समझौते का असर शराब बाजार में दिखने लगा है. छत्तीसगढ़ में जॉनी वॉकर समेत 33 विदेशी शराब ब्रांडों की लैंडिंग कीमत कम हो गई है.
इंडिया-यूके ट्रेड डील के बाद कम हो सकती हैं शराब की कीमतें.
India UK Trade Deal: भारत और ब्रिटेन के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (FTA) का असर अब शराब के बाजार में भी दिखाई देने लगा है. छत्तीसगढ़ में जॉनी वॉकर समेत 33 विदेशी शराब ब्रांडों की लैंडिंग कीमतों में कमी की जानकारी सामने आई है. आबकारी विभाग की ओर से नई कीमतों को मंजूरी दिए जाने के बाद प्रीमियम स्कॉच व्हिस्की के आयात और आपूर्ति की लागत में राहत मिलने की उम्मीद है.
बता दें कि भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौता 15 जुलाई 2026 से प्रभावी हुआ. इसके तहत ब्रिटेन से आयात होने वाली पात्र स्कॉच व्हिस्की पर प्रभावी सीमा शुल्क 150 प्रतिशत से घटाकर 75 प्रतिशत कर दिया गया है. यानी आयात शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी हुई है. इससे ब्रिटिश मूल की व्हिस्की के आयात की लागत कम होने का रास्ता खुला है. हालांकि, इस रियायत का लाभ समझौते में निर्धारित मूल देश और दस्तावेज संबंधी शर्तें पूरी करने वाले उत्पादों को ही मिलेगा.
नई लैंडिंग कीमतों में जॉनी वॉकर 18 ईयर की कीमत खास तौर पर चर्चा में है. जानकारी के मुताबिक, इसके एक केस की कीमत में करीब 4,990 रुपये की कमी आई है. अब इसकी लैंडिंग कीमत 42,480 रुपये निर्धारित की गई है. इसी तरह सिंगलटन 12 ईयर के एक केस पर 2,817 रुपये तक की राहत मिली है.
प्रीमियम श्रेणी की अन्य व्हिस्की की नई कीमतें भी तय की गई हैं. जॉनी वॉकर ब्लू लेबल के एक केस की लैंडिंग कीमत 92,939 रुपये निर्धारित की गई है. वहीं, रॉयल सैल्यूट 21 ईयर की लैंडिंग कीमत 64,079 रुपये रखी गई है. इन कीमतों में बदलाव से महंगे विदेशी शराब ब्रांडों की आपूर्ति लागत प्रभावित हो सकती है. हालांकि ये अभी तय नहीं हो सका है कि ग्राहकों को इसका फायदा कब से मिलने वाला है.
ये भी पढ़ें: AAP नेता के दफ्तर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बदमाशों ने चलाईं 6 गोलियां; राज्यपाल के घर के पास वारदात से मचा हड़कंप
Rajasthan Panchayat Election Result: राजस्थान पंचायत चुनाव में पंचायत समिति की 69 सीटों पर कांग्रेस…
Honeymoon Tragedy: दार्जिलिंग में हनीमून के दौरान बारबेक्यू की आग में झुलसी नवविवाहिता निकिता साहा…
IND vs NZ Wellington Test में प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर और अंशुल कंबोज उम्मीदों पर…
Silver Price 20 Nov 2026: 20 नवंबर 2026 को चांदी की कीमत घटकर 1.75 लाख…
Gold Price 20 Nov 2026: 20 नवंबर 2026 को सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज…
Aaj Ka Love Rashifal 20 November 2026: दैनिक लव राशिफल के अनुसार, शुक्रवार (20 नवंबर…