Live TV
Search
Home > राज्य > उत्तर प्रदेश > Encounter: 15 गोलियों से दहला दिया था कपिल मिश्रा का दफ्तर, अब गैंगस्टर दुर्रानी का हुआ एनकाउंटर, अंडरवर्ल्ड से था खास कनेक्शन

Encounter: 15 गोलियों से दहला दिया था कपिल मिश्रा का दफ्तर, अब गैंगस्टर दुर्रानी का हुआ एनकाउंटर, अंडरवर्ल्ड से था खास कनेक्शन

UP Encounter: बुलंदशहर में नोएडा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में गैंगस्टर नसीम दुर्रानी एनकाउंटर में मारा गया. उस पर हत्या समेत 25 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज थे.

Written By:
Published: November 20, 2026 08:18:18 IST
Last Updated: November 20, 2026 08:18:18 IST

Mobile Ads 1x1

UP Encounter: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. नोएडा एसटीएफ (STF) और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम ने एक मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर नसीम दुर्रानी को मार गिराया है. पुलिस के मुताबिक, नसीम का संबंध अंडरवर्ल्ड की डी-कंपनी से था. वह लंबे समय से दिल्ली पुलिस की वांटेड लिस्ट में शामिल था. उस पर हत्या समेत 25 से ज्यादा गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे.

बुलंदशहर में पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़

जानकारी के मुताबिक, बुलंदशहर में नोएडा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम को नसीम दुर्रानी के मौजूद होने की सूचना मिली थी. इसके बाद टीम ने इलाके में कार्रवाई शुरू की. इसी दौरान पुलिस और नसीम के बीच मुठभेड़ हो गई. दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलीं. इस दौरान नसीम को कई गोलियां लगीं और वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

छोटा शकील से भी जुड़ा था नाम

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नसीम दुर्रानी के अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील से भी संबंध थे. बताया जाता है कि साल 2016-17 में छोटा शकील ने उसे तिहाड़ जेल में बंद छोटा राजन की हत्या की सुपारी दी थी.

कपिल मिश्रा के दफ्तर के बाहर की थी हत्या

नसीम दुर्रानी पर 16 नवंबर को दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा के कार्यालय के बाहर समीर नाम के व्यक्ति की हत्या करने का आरोप था. बताया गया कि हमलावरों ने समीर पर 15 से 20 राउंड गोलियां चलाई थीं. इस मामले में नसीम पुलिस की तलाश में था.

ये भी पढ़ें : दिल्ली से ऋषिकेश का सफर होगा आसान, 150 KM लंबा होगा नमो भारत कॉरिडोर; इन 8 स्टेशनों पर रुक सकती है ट्रेन

25 से ज्यादा आपराधिक मामले थे दर्ज

नसीम दुर्रानी के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश और लूट जैसे 25 से अधिक गंभीर मामले दर्ज बताए गए हैं. इसके अलावा उस पर पाकिस्तानी मूल के लेखक तारिक फतेह की हत्या की साजिश रचने का भी आरोप था. बुलंदशहर में हुए इस एनकाउंटर के बाद पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें :  Who Is Lateef Bhat: कौन था लतीफ भट, जिसके खात्मे से कांप उठा लश्कर-ए-तैयबा? सुरक्षाबलों ने दिखाया जहन्नुम का रास्ता

MORE NEWS