Live
Search
Home > राज्य > पंजाब > वैलेंटाइन वीक बना खूनी खेल! क्लासरूम में छात्र ने छात्रा के सिर पर मारी गोली, वीडियो ने मचाई सनसनी

वैलेंटाइन वीक बना खूनी खेल! क्लासरूम में छात्र ने छात्रा के सिर पर मारी गोली, वीडियो ने मचाई सनसनी

Viral Video: पंजाब के एक कॉलेज से दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जहां एक छात्र ने क्लासरूम में एक लड़की को गोली मार दी. इतना ही नहीं, इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली.

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: 2026-02-09 16:57:47

Mobile Ads 1x1

Punjab Murder Case: पंजाब के तरन तारन जिले में एक प्राइवेट कॉलेज में सोमवार सुबह लॉ के छात्र ने कथित तौर पर अपनी महिला दोस्त की कक्षा के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी. फिर उसने खुद को भी गोली मार ली. इस घटना का सीसीटवी फुटेज इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. देखें वीडियो. 

क्या है वायरल वीडियो?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में प्रिंस राज नाम का छात्र पीठ पर बैग लटकाए कक्षा में प्रवेश करते हुए दिखाई देता है. फिर वह संदीप कौर नाम की छात्रा और एक अन्य महिला सहपाठी के पास जाकर उनसे बातचीत करता है. इसके बाद तीनों क्लासरूम के पीछे की सीटों पर जाकर बैठ जाते हैं और बातें करने लगते हैं. 

कुछ ही देर बाद, वीडियो में दिखाया दिखता है कि प्रिंस राज अचानक खड़ा हो जाता है और दोनों महिलाओं की ओर पीठ करके अपना बैग खोलता है. वह बंदूक निकालता है और संदीप कौर पर बिल्कुल करीब से गोली चला देता है. कौर जमीन पर गिर जाती है और दूसरी सहपाठी सदमे से पीछे हट जाती है. इतना ही नहीं, फिर प्रिंस राज बंदूक को अपनी कनपटी पर रखकर गोली चला देता है और जमीन पर गिर पड़ता है. फिर वायरल फुटेज में देखा जाता है कि गोली चलने के तुरंत बाद कक्षा के अंदर मौजूद छात्र घबराकर कमरे से बाहर भागने लगे.

पुलिस ने क्या कहा?

नौशेहरा पन्नुआन की रहने वाली 19 वर्षीय संदीप कौर की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं प्रिंस राज को गंभीर हालत में पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. हालांकि अभी तक इस गोलीकांड का रहस्य है, पता नहीं चल पाया है. लेकिन तरन तारन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुरेंद्र लांबा ने कहा कि प्रारंभिक जांच में दोस्ती और प्यार का एंगल लगता है. इस घटना के बाद मृत छात्रा की मां ने कहा कि वह लड़का बंदूक कॉलेज के अंदर  कैसे लेकर गया है. 

MORE NEWS

Home > राज्य > पंजाब > वैलेंटाइन वीक बना खूनी खेल! क्लासरूम में छात्र ने छात्रा के सिर पर मारी गोली, वीडियो ने मचाई सनसनी

Written By: Kamesh Dwivedi
Last Updated: 2026-02-09 16:57:47

Mobile Ads 1x1

MORE NEWS