नैन्सी ग्रेवाल कौन हैं?: कनाडा के विंडसर इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आईन है, जिसने हर किसी को पूरी तरह से हैरान कर दिया है. दरअसल, पंजाबी मूल की सबसे मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक, 45 साल की नैन्सी ग्रेवाल वारदात के समय अपन घर में ही मौजूद थीं, तभी एक अज्ञात हमलावर ने घर में घुसकर उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस हमले के बाद उन्हें अस्पताल में इलाज के दौरन भर्ती कराया गया था, लेकिन उन्होंने तब तक दम तोड़ दिया था. पुलिस के मुताबिक, यह घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है, जिसने कनाडा में बसे भारतीय समुदाय को गहरे सदमे में डाल दिया है.
नैन्सी ग्रेवाल सोशल मीडिया पर अपनी निडरता और बेबाक राय के लिए जानी जाती थीं. इसके साथ ही वे ज्यादातर पंजाब के सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक मुद्दों पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला करती थां. इसके साथ ही खास रूप से, वे खालिस्तानी गतिविधियों और कट्टरपंथी विचारधारा की तीखी आलोचना करने के लिए भी देशभर में सबसे ज्यादा मशहूर थीं, जिसकी वजह से उन्हें अक्सर डिजिटल स्पेस में विरोध का सामना भी करना पड़ता था. तो वहीं, दूसरी तरफ इस हत्याकांड को लेकर कई तरह के गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं, जहां कुछ लोगों का मानना है कि उनकी वैचारिक मुखरता ही उनकी जान की दुश्मन बन गई जिसकी वजह से उन्हें इतनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ी.
मामले में कहां तक पहुंची पुलिस की जांच?
फिलहाल, इस मामले में लासाल पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी के खिलाफ जांच पड़ताल शुरू कर दी है. तो वहीं, पुलिस अधिकारी माइकल पियर्स के मुताबिक, हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार होने में पूरी तरह से कामयाब रहा है. फिलहाल पुलिस इलाके के CCTV फुटेज खंगालने में भी जुटी हुई और इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि क्या यह कोई व्यक्तिगत रंजिश थी या फिर नैन्सी के वैचारिक विरोध से जुड़ी कोई साजिश. इस घटना ने एक बार फिर विदेशी धरती पर भारतीय मूल के उन लोगों की सुरक्षा पर चिंता बढ़ा दी है जो कट्टरपंथ के खिलाफ आवाज उठाते हैं.
घटना के बाद से भारतीय समुदाय भारी आक्रोश
तो वहीं, पुलिस इस घातक हमले के पीछे के मकसद की गहन जांच कर रही है. हालांकि, अभी तक किसी भी तरह के कोई संदिग्ध को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है. इस अपराधी की तलाश के बीच भारतीय समुदाय में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. क्या यह हमला किसी पुरानी प्रतिशोध का हिस्सा है, फिलहाल यह जांच का मुख्य विषय बना चुका है.