<
Categories: पंजाब

Punjab Crime: प्रेमी संग लिव-इन में रहने लगी महिला, फिर हुई लापता; अंतिम संस्कार के 12 दिन बाद खुला राज

Punjab Crime: पंजाब के पटियाला से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां 23 साल की शादीशुदा महिला को किसी से प्रेम हो गया और वो उसके साथ चली गई. इसके बाद जो हुआ वो हैरान कर देगा.

Punjab Crime: पटियाला के पातड़ां से सामने आया लिव-इन मर्डर केस किसी क्राइम थ्रिलर से कम नहीं है. 23 साल की रणदीप कौर ने पहले शादी की. इसके बाद उसे प्रेम हो गया, जिसका ऐसा अंत हुआ, जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी. आरोप है कि जिस अजय कुमार के साथ वह 2023 से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी, उसने ही उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया.

मामला तब और पेचीदा हो गया, जब रणदीप की लाश मिलने के बाद उसकी पहचान नहीं हो सकी. पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया. परिवार को इस बात की जानकारी करीब 12 दिन बाद मिली. इसके बाद हुई जांच में कथित हत्या की पूरी कहानी सामने आई.

पति को छोड़ा प्रेमी के साथ रही

पुलिस जांच के मुताबिक, रणदीप शादीशुदा थी और 2023 में पति से अलग होकर अजय कुमार के साथ रहने लगी थी. अजय कुलचे बेचकर अपना गुजारा करता था और उसके पहले से दो बच्चे थे. कुछ समय बाद दोनों के बीच विवाद और मारपीट होने लगे. इसके बाद रणदीप अपनी दादी के घर चली गई. परिवार को लगा कि अब वह सुरक्षित है. हालांकि 7 सितंबर की सुबह कथित तौर पर अजय वहां पहुंचा और रणदीप को अपने साथ ले गया. परिवार ने जब उसे फोन किया तो मोबाइल बंद था. परिजनों ने अजय के घर पहुंचकर पूछताछ की लेकिन वहां से भी सही जवाब नहीं मिला. परिवार ने पुलिस में शिकायत की.

नहर किनारे ले जाकर की हत्या

पुलिस के मुताबिक, जांच में सामने आया कि अजय रणदीप को पटियाला से लगभग 150 किलोमीटर दूर हरियाणा के टोहाना इलाके तक ले गया. वहां उसने रणदीप की गला घोंटकर हत्या की और शव को भाखड़ा कैनाल में फेंक दिया. अगली सुबह टोहाना के ललौदा गांव के पास नहर में एक अज्ञात महिला का शव मिला. पहचान नहीं होने के कारण पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया.

12 दिन बाद मिली खबर

19 सितंबर को रणदीप के परिजन टोहाना थाने पहुंचे. वहां उन्होंने अज्ञात महिला के शव से जुड़े फोटो और कपड़े देखे. परिवार को लगा कि यह रणदीप ही हो सकती है. हालांकि तब तक उसका अंतिम संस्कार हो चुका था. इसके बाद पातड़ां पुलिस ने मामले की जांच तेज की. पूछताछ और उपलब्ध सुरागों के आधार पर पुलिस ने अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया. अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या का कारण जानने की कोशिश कर रही है.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20: ‘क्या आवाज…’ सलमान खान को भाई तमन्ना भाटिया की आवाज, अदाओं के भी हुए दीवाने

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

Rajasthan News: सरपंच बनने की सनक ने उजाड़ दिया परिवार, रोकने पर बहू-बेटे को लगाया ठिकाने

Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…

Last Updated: October 14, 2026 18:21:07 IST

Union Cabinet Meeting: मोदी कैबिनेट का रेलवे कर्मचारियों को दीवाली पर बड़ा तोहफा, मिलेगा बोनस, इन योजनाओं के बदलेंगे नाम

Union Cabinet Meeting Decisions: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने रेलवे कर्मचारियों…

Last Updated: October 14, 2026 18:07:57 IST

IPL 2027 Trade: सनराइजर्स हैदराबाद में लौटे टी. नटराजन, दिल्ली कैपिटल्स में गए जीशान अंसारी; जानें पूरी डील

IPL 2027 से पहले बड़ा खिलाड़ी ट्रेड हुआ है। टी. नटराजन ₹5 करोड़ में सनराइजर्स…

Last Updated: October 14, 2026 17:52:32 IST

Meerut Neela Drum Case: नीला ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा

Meerut Blue Drum Case: मुस्कान ने बॉयफ्रेंड साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की…

Last Updated: October 14, 2026 17:24:38 IST

अमिताभ बच्चन पर डॉ. विनीत चौधरी की पुस्तक ‘ए फॉर अमिताभ’ दिल्ली में लॉन्च हुई

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर: भारतीय सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन के अवसर…

Last Updated: October 14, 2026 16:22:14 IST