Gold Price Prediction: क्या 10 ग्राम सोना 3 लाख रुपये के पार जा सकता है? जानिए जेफरीज के एक्सपर्ट क्रिस वुड का बड़ा अनुमान और इसके पीछे की पूरी वजह, जिससे सोने के निवेशकों की बल्ले-बल्ले हो सकती है. लेकिन जो खरीदने का मन बना रहे हैं उनको बड़ा झटका लग सकता है.
भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की चमक में लगातार तेज बनी हुई है. त्योहारों के सीजन की आहट और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच फिजिकल गोल्ड की मांग तेजी से बढ़ रही है. इसी बीच, ग्लोबल मार्केट से एक ऐसा चौंकाने वाला और बड़ा अनुमान सामने आया है, जिसे सुनकर निवेशकों की आंखें फटी की फटी रह सकती हैं. लेकिन जो आने वाले समय में खरीदने का मन बना रहे हैं उन्हें बड़ा झटका लग सकता है. एक्सपर्ट के मुताबिक आने वाले समय में 10 ग्राम सोने का भाव 3 लाख रुपये के पार निकल सकता है? आइए जानते हैं कि दिग्गज ब्रोकरेज फर्म जेफरीज के एक्सपर्ट क्रिस वुड सोने के भविष्य को लेकर इतने आश्वस्त क्यों हैं.
मालूम हो कि भारतीय बाजारों में सोने की कीमतें लगातार मजबूत बनी हुई हैं. यह पीली धातु 1,50,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर टिकी हुई है, और 1,42,000 रुपये और 1,35,000 रुपये के स्तर पर इसका एक मजबूत आधार बन गया है.
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, त्योहारी सीजन के नजदीक आने से फिजिकल गोल्ड की मांग तेजी से बढ़ रही है, जिससे कीमतों में और उछाल आने की उम्मीद है. इसके अलावा, भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की आपूर्ति को लेकर वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता भी सोने की कीमतों को बढ़ावा दे रही है.
वैश्विक ब्रोकरेज फर्म जेफरीज (Jefferies) के ग्लोबल हेड ऑफ इक्विटी स्ट्रेटजी, क्रिस वुड सोने को लेकर बेहद उत्साहित हैं. उनका मानना है कि लंबे समय में सोने की कीमत 10,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है. इसके मुख्य कारण निम्नलिखित हैं:
अमेरिका और जापान में वित्तीय संकट: क्रिस वुड का कहना है कि अमेरिका और जापान में गंभीर वित्तीय दबाव के कारण सोने का 10,000 डॉलर तक पहुंचना पूरी तरह संभव है.
बढ़ता अमेरिकी कर्ज संकट: अमेरिका में ट्रेजरी यील्ड (बॉन्ड पर मिलने वाला रिटर्न) लगातार बढ़ रही है, जिससे वहां का कर्ज संकट और गहरा सकता है. इससे निपटने के लिए अमेरिकी सरकार को बॉन्ड यील्ड को नियंत्रित या फिक्स करना पड़ सकता है.
कमजोर होता अमेरिकी डॉलर: बॉन्ड यील्ड को नियंत्रित करने के इन प्रयासों से अमेरिकी डॉलर कमजोर होगा, जिसका सीधा फायदा दुनिया भर में सोने की कीमतों को मिलेगा.
सरकारी हस्तक्षेप: वुड का मानना है कि यदि अमेरिकी सरकार बॉन्ड बाजार में दखल देकर यील्ड को फिक्स करना शुरू करती है, तो यह उभरते हुए बाजारों के शेयर बाजारों और सोने के लिए बहुत अच्छी खबर होगी.
क्रिस वुड के अनुसार, इस स्थिति में सोने का भाव 10,000 डॉलर प्रति औंस होने से भारतीय परिवारों के पास मौजूद सोने की वैल्यू में भारी बढ़ोतरी होगी.
भारतीय निवेशकों के नजरिए से समझें तो यदि सोने की कीमत 10,000 डॉलर प्रति औंस हो जाती है, तो मौजूदा विनिमय दर (USD-INR) के हिसाब से यह लगभग 9,60,000 रुपये प्रति औंस बैठेगा. एक औंस में 28.3495 ग्राम होते हैं. इस हिसाब से गणना करें, तो एमसीएक्स (MCX) पर सोने का भाव लगभग 3,38,630 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है.
अस्वीकरण (Disclaimer): यह जानकारी केवल शैक्षणिक और सामान्य जानकारी के उद्देश्य से दी गई है. इसमें दिए गए विचार व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकरेज कंपनियों के हैं. किसी भी तरह का निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें.
Haryana Electricity Strike: हरियाणा में काफी समय से बिजली कर्मचारी हड़ताल पर थे, जो अब…
Tiger shroff firing case: टाइगर श्रॉफ से जुड़े मुंबई फायरिंग मामले में सोनीपत से गिरफ्तार…
Gurugram Electricity Issue: गुरुग्राम के कई इलाकों में मंगलवार रात से बिजली आपूर्ति बाधित हुई.…
Amit Mishra on Virat Kohli: पूर्व स्पिनर अमित मिश्रा का दावा है कि अनिल कुंबले…
Cricket in Olympics: लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी से पहले पुरुष और…
Delhi Water Crisis: दिल्ली के आधे से ज्यादा इलाकों में जल संकट मंडराने लगा है.…