<
Categories: देश

अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत! 4 साल नहीं, अब 6 साल तक कर सकेंगे सेना में नौकरी, सैलरी और भत्तों में भी होगा इजाफा

Agniveer Scheme: सेना में अग्निवीर के तौर पर नौकरी कर रहे युवाओं को दो और सालों का समय मिला है. अब उनकी कुल सेवा अवधि चार साल से बढ़ाकर छह साल किए जाने का प्रावधान किया गया है.

Agniveer Scheme: सेना में अग्निवीर के तौर पर नौकरी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है. अब चार साल की सेवा पूरी होने के बाद सेना से बाहर होने वाले अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त समय मिल सकता है. यानी अब उनकी कुल सेवा अवधि चार साल से बढ़ाकर छह साल किए जाने का प्रावधान किया गया है. इस फैसले से उन हजारों युवाओं को राहत मिलने की उम्मीद है, जिन्हें पहले चार साल बाद सेना छोड़नी पड़ती.

25 फीसदी को मिलेगी स्थायी नौकरी

अग्निवीर योजना के तहत अब तक हर बैच के 25 फीसदी युवाओं को नियमित सैनिक के तौर पर सेना में शामिल करने का प्रावधान रहा है. वहीं, बाकी 75 फीसदी अग्निवीरों को चार साल की सेवा पूरी होने के बाद बाहर होना पड़ता था. नए बदलाव के तहत इन युवाओं को दो साल और सेवा करने का अवसर देने की बात कही गई है. इसे आसान भाषा में समझें तो अगर किसी बैच में 100 अग्निवीर भर्ती होते हैं, तो उनमें से 25 को नियमित सेवा के लिए चुना जाएगा. बाकी 75 अग्निवीरों को भी तुरंत सेना छोड़ने की जरूरत नहीं होगी. वे दो साल और अपनी सेवाएं दे सकेंगे.

क्या होगा फायदा?

इस बदलाव की सबसे अहम बात यह है कि दो साल का अतिरिक्त कार्यकाल पूरा करने के बाद अग्निवीरों के लिए नियमित सैनिक बनने का रास्ता भी खुला रहेगा. सेवा विस्तार के साथ अग्निवीरों के वेतन और भत्तों में भी बढ़ोतरी की बात सामने आई है. यानी दो साल अतिरिक्त नौकरी करने वाले युवाओं को पहले की तुलना में बेहतर आर्थिक लाभ मिल सकता है. इससे उन्हें न सिर्फ सेना में अनुभव बढ़ाने का मौका मिलेगा बल्कि आर्थिक रूप से भी राहत मिलेगी.

कितने अग्निवीरों को होगा फायदा?

यह बदलाव ऐसे समय में सामने आया है, जब अग्निवीरों के पहले बैच के करीब 18 हजार जवानों का चार साल का कार्यकाल पूरा होने वाला था. ऐसे में उनके सामने सेना से बाहर होने की स्थिति बन रही थी. नए प्रावधान से उन्हें दो साल और सेवा करने का अवसर मिल सकता है. साथ ही, सेना में नियमित भर्ती के अलावा अन्य सुरक्षा बलों में उपलब्ध आरक्षित पद भी उनके लिए रोजगार के विकल्प बने रहेंगे.

ये भी पढ़ें: Watch Video: DM का पकड़ा कॉलर; चप्पल से मारने के लिए दौड़ी; गुस्साई महिला का वीडियो वायरल

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

गुरुग्राम के होटल में ब्रिटेन से लौटे इंजीनियर की संदिग्ध मौत, जकूजी में मिला शव; अंदर से बंद था कमरे का दरवाजा

Gurugram News: हरियाणा के गुरुग्राम में ब्रिटेन से भारत लौटे 35 वर्षीय इंजीनियर की संदिग्ध…

Last Updated: November 4, 2026 16:48:30 IST

डोनाल्ड ट्रंप की ताकत घटेगी तो भारत को क्या मिलेगा? कमजोर डॉलर और सस्ते तेल से बदल सकती है तस्वीर

मेरिकी मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेट्स की जीत से डॉलर, कच्चे तेल और ट्रंप की टैरिफ…

Last Updated: November 4, 2026 16:42:42 IST

Dhanteras 2026 Kab Hai: धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें पूजा मुहूर्त, शुभ चौघड़िया और खरीदारी का समय

Dhanteras 2026 Kab Hai: धनतेरस 6 नवंबर को मनाई जाएगी. जानें त्रयोदशी तिथि, पूजा का…

Last Updated: November 4, 2026 16:31:48 IST

बिहार में दर्दनाक हादसा: घर की लिपाई के लिए मिट्टी लेने गईं 3 बच्चियां जिंदा दफन, दो सगी बहनों की भी मौत

Bihar News: बिहार के किशनगंज जिले में दर्दनाक हादसा हो गया है. इस हादसे में…

Last Updated: November 4, 2026 16:23:52 IST

kal Ka Rashifal 05 November 2026: मेष और वृश्चिक राशि वालों को धन लाभ के संकेत, जानें सभी 12 राशियों का हाल

kal Ka Rashifal 05 November 2026: गुरुवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…

Last Updated: November 4, 2026 16:06:34 IST