Punjab Government: भगवंत मान सरकार ने पंजाब में महिलाओं के लिए ‘मावा-धीआ सत्कार योजना’ की घोषणा की है. इसमें पंजाब की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये और SC वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी. केेजरीवाल और मान सरकार ने इसे चुनावी गारंटी पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम बताया.
अरविंद केजरीवाल-भगवंत मान सरकार
Punjab Government: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इस खास मौके पंजाब सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है. मान सरकार ने रविवार को अपना बजट 2026-27 पेश किया. पंजाब में महिलाओं के लिए एक बहुत बड़ी घोषणा करते हुए भगवंत सरकार ने आर्थिक सहायता योजना का ऐलान किया है. ‘मावा-धीआ सत्कार योजना’ के अंतर्गत महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये की राशि दी जाएगी, जबकि अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को 1500 हर महिने दिए जाएंगे.
पंजाब में महिलाओं के लिए मुफ्त बस सफर जारी रहेगा. वित्त मंत्री ने कहा कि पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी और पनबस के बेड़े में 1,279 नई बसें शामिल. महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा के अलावा, सरकार राज्य में सार्वजनिक परिवहन की पहुंच को और आगे बढ़ाने पर भी विचार कर रही है. विशेष रूप से अविकसित क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले मार्गों पर ऐसा किया जा रहा है. आज के समय में 2,267 बसें परिचालन में हैं और 1,279 नई बसें जोड़ेगी.
सरकार घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने 300 यूनिट फ्री बिजली देने की योजना जारी रहेगी. इसके लिए 7,614 करोड़ का बजट पेश किया है. उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नई औद्योगिक नीति तैयार की जाएगी और इसमें 250 करोड़ का प्रावधान किया गया है.
शिक्षा सुधार के मामले में पंजाब सरकार के एजेंडे में सबसे ऊपर है. बजट में शिक्षा विभाग के लिए 19,279 करोड़ रुपये का प्रस्ताव रखा गया है. सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में बुनियादी ढांचे में सुधार किए हैं, उन्हें अब अगले स्तर पर ले जाया जाएगा. सरकारी स्कूलों में नए क्लासरूम, डेस्क व सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के लिए भारी राशि आवंटित की गई है.
Joke of the day: जब हम हंसते हैं, तो हमारा मूड अच्छा हो जाता है…
CTET Result 2026: CBSE ने आज CTET के 21वें संस्करण (फरवरी 2026) का परिणाम घोषित…
Brij Dham Viral News: बृजधाम में दर्शन के लिए निकली दो महिला श्रद्धालुओं के साथ…
UP PCS में चयन की खबर मिलते ही हनुमान मंदिर में फूट-फूटकर रोने लगा यह…
Men Vasectomy Myths vs Facts: पुरुष नसबंदी (Men Vasectomy) जिसे वैसेक्टोमी भी कहते हैं. यह…
Vrat Tyohar April 2026:अप्रैल का महीना धार्मिक दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है. इस…